ट्रम्प प्रशासन ने ईरान पर हमला करने की तैयारी की थी – अमरिकी समाचार पत्र का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंगटन – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने आर्थिक प्रतिबंधों द्वारा ईरान पर दबाव बढ़ाने की धारणा कायम रखी है| साथ ही ईरान पर हमला करने का ट्रम्प प्रशासन ने विचार किया था| व्हाइट हाउस ने पेंटॅगॉन के पास ईरान पर हमलें करने के बारे में विकल्प पूछे थे, ऐसा अमरिका के अग्रणी के दैनिक ने कहा है| अमरिका के विदेशमंत्री माइक पोम्पिओ खाड़ी देशों के दौरे पर होते समय यह खबर प्रसिद्ध हुई है|

पिछले वर्ष सितंबर महीने में इराक में अमरिका के दूतावास के पास मोर्टार और राकेट हमले हुए थे| ईरान से संबंधित होने वाले आतंकवादी संगठन ने बगदाद में अमरिकी दूतावास को लक्ष्य करने के लिए यह हमले करने की बात उजागर हुई थी| इस हमले के बाद क्रोधित हुए अमरिका ने ईरान पर हमले की तैयारी की थी| व्हाइट हाउस ने अमरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटॅगॉन के पास ईरान पर लष्करी कार्रवाई के विकल्प के बारे में पूछा था, ऐसा दावा किया गया है| अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने यह मांग की थी|

व्हाइट हाउस के इस मांग की वजह से खलबली मची थी| पेंटॅगॉन तथा अमरिका के विदेश मंत्रालय ने भी इस मांग पर चिंता व्यक्त की थी| पर उसके बाद पेंटॅगॉन ने ईरान पर लष्करी कार्रवाई के लिए नए विकल्प तैयार करने की बात मंजूर की थी|

अमरिका के विदेश मंत्री पोम्पिओ खाड़ी अरब मित्र देशों के दौरे पर हैं| पोम्पिओ सोमवार को सऊदी अरेबिया में दाखिल हुए हैं और उन्होंने सीरिया तथा ईरान के बारे में सऊदी को आश्वस्त किया है| तथा कुछ घंटों पहले विदेश मंत्री पोम्पिओ ने आनेवाले महीने में ईरान विरोधी बैठक का आयोजन करने की घोषणा की थी| तथा अरब इस्लामी देश अब अरब नाटो लष्करी संगठन की स्थापना करे, ऐसा पोम्पिओ ने सुझाया था| खाड़ी देशों में ईरान एवं संबंधित आतंकवादी संगठनों का प्रभाव रोकने के लिए यह लष्करी संगठन सहायक होगी, ऐसा दावा पोम्पिओ ने किया था|

दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की परवाह न करते हुए ईरान ने यूरेनियम संवर्धन करने की घोषणा की है| संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने मंजूर किए मर्यादा के परे जाकर यह संवर्धन करेंगे, ऐसा ईरान के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख अली अकबर सालेही ने कहा है| इस महुरत पर अमरिका ने ईरान पर हमले करने के विकल्प का विचार किया था, ऐसी खबरें सामने आ रही है| इस के द्वारा अमरिका ईरान पर आज भी लष्करी कार्रवाई कर सकता है, ऐसे संकेत दिए हैं|

पर ईरान पर अमरिका ने जारी किए आर्थिक प्रतिबंधों को अपेक्षा से बहुत बड़ी सफलता मिलने की बात अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कही है| ऐसी परिस्थिति में ईरान के साथ युद्ध शुरू करने की आवश्यकता ना होने की बात अमरिकी मुत्सद्दियों ने कही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.