देश में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या ५४ हज़ार के करीब

नई दिल्ली/ मुंबई – देश में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या ५४ हज़ार के करीब जा पहुँची है। बुधवार के दिन देश में ९७७ कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई। इनमें से ३२६ संक्रमित महाराष्ट्र में मृत हुए और इस दौरान राज्य में कोरोना के १४,४९२ नए मामले देखे गए हैं। तभी बीते २४ घंटों में कुल ५८,७९४ कोरोना संक्रमित इलाज़ से ठीक होकर घर लौटने की राहत की ख़बर सामने आयी है। देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने के दौरान मरीज़ों के ठीक होने की मात्रा भी बढ़ रही है और अब तक देश में कुल १४,१०,२६९ कोरोना संक्रमित इलाज़ से ठीक हुए हैं।

संक्रमित मृतकों की संख्या

गुरूवार की सुबह तक देश में कोरोना के मृतकों की संख्या ५३,८६६ तक जा पहुँची थी। इस दौरान देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या २८ लाख से अधिक हुई है। बुधवार से गुरूवार तक देश में कोरोना के ६९,६५२ नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या २८,३६,९२५ हुई है। इसी बीच गुरूवार की रात तक देश में करीबन ६४ हज़ार नए मामले देखे जाने की बात अलग अलग राज्यों ने साझा की हुई जानकारी से स्पष्ट हुई है। इनमें से १४,४९२ मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या ६,४३,२८९ हुई है और इनमें से ४,५९,१२४ कोरोना संक्रमित इलाज़ से ठीक हुए हैं। वर्तमान में राज्य में लगभग १,६२,४९१ संक्रमितों पर इलाज़ हो रहा है और इस दौरान राज्य में कोरोना के मृतकों का आँकड़ा २१,३५९ हुआ है।

देश में कोरोना के परीक्षण का नया रिकॉर्ड प्रतिदिन स्थापित हो रहा है। आज पहली बार एक ही दिन में ९ लाख से अधिक लोगों का परीक्षण हुआ। बीते २४ घंटों में कुल ९,१८,४७० लोगों का परीक्षण हुआ है। कोरोना के इस दौर में राज्य में अनलॉक करने के दौरान स्टेट परिवहन बसों की सेवा आज सुबह से शुरू की गई। मुंबई से सुबह ७ बजे शिवनेरी बस पुणा के लिए रवाना हुई। राज्य में गणेशोत्सव शुरू होने से दो दिन पहले ही राज्य सरकार ने अंतरज़िला बस सेवा शुरू करके राहत दी है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है और ८ राज्यों में १ लाख से अधिक कोरोना संक्रमित देखे गए हैं। महाराष्ट्र के साथ तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्‍चिम बंगाल और बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.