चीनी ड्रोन्स की खरीद के मुद्दे पर अमरीका के पूर्व गुप्तचर प्रमुख की बायडेन प्रशासन को फटकार

वॉशिंग्टन/बीजिंग – बायडेन प्रशासन द्वारा चीनी ड्रोन्स की खरीद अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ी खतरनाक बात होने का इशारा अमरीका के पूर्व गुप्तचर प्रमुख जॉन रैटक्लिफ ने दिया है। इस तरह के निर्णय से राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और उनका प्रशासन चीन को लेकर सौम्य भूमिका अपना रहा है, इन शब्दों में रैटक्लिफ ने बायडेन को फटकार लगाई है। अमरिकी प्रशासन का अंग ‘सिक्रेट सर्विस’ एवं प्रमुख जाँच एजन्सी ‘फेडरल ब्युरो ऑफ इंवेस्टिगेशन’ (एफबीआय) ने चीनी कंपनी के ड्रोन्स खरीदने की बात स्पष्ट हुई है।

बायडेन प्रशासनअमरीका में सत्ता परिवर्तन के बाद राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने चीन के खिलाफ सौम्य नीति अपनाने के संकेत दिए थे। इसके अनुसार बायडेन ने चीन के खिलाफ किए निर्णयों का पुनर्विचार करने की प्रक्रिया शुरू की थी। कुछ महीने पहले चीन की सेना से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने के कार्यक्रम में बदलाव किया गया था। व्यापार, निवेश एवं तकनीक के क्षेत्र में भी अमरीका के ट्रम्प प्रशासन के कुछ चीन विरोधी निर्णय रद किए गए थे। इन ड्रोन्स की खरीद भी इसी का हिस्सा दिखाई दे रहा है।

‘चीनी ड्रोन्स की आपूर्ति कर रही कंपनियाँ चीन की शासक कम्युनिस्ट हुकूमत से नज़दिकियाँ बनाने की बात सामने आयी थी। इस वजह से वर्ष २०१७ में ही अमरीका के प्रशासन ने चीनी ड्रोन्स ना खरीदने का निर्णय किया था। इस पृष्ठभूमि पर वर्ष २०२१ में बायडेन प्रशासन ने चीनी ड्रोन्स खरीदना मूर्खता है। चीनी ड्रोन्स अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं’, इन शब्दों में रैटक्लिफ ने बायडेन प्रशासन की आलोचना की।

बायडेन प्रशासनचीनी ड्रोन्स की तकनीक अमरिकी ड्रोन्स से मुकाबला नहीं कर सकती, इस ओर भी पूर्व गुप्तचर प्रमुख ने ध्यान आकर्षित किया। ‘बायडेन प्रशासन चीन का शत्रु नहीं है बल्कि स्पर्धक है, ऐसा चित्र दिखाने की कोशिश कर हा है। इसके लिए चीन को लेकर सौम्य भूमिका अपनाई जा रही है। कोरोना की महामारी की पृष्ठभूमि पर चीन पर विश्‍वास नहीं किया जा सकता, यह अभी स्पष्ट हुआ है और इसके बावजूद सुरक्षा के लिए खतरा साबित होनेवाले निर्णय किए जा रहे हैं’, ऐसा आरोप भी रैटक्लिफ ने लगाया।

अमरिकी संसद ने चीनी ड्रोन्स पर पाबंदी लगानेवाला विधेयक वर्ष २०१९ में पारित किया है। लेकिन, इसमें कुछ अपवाद रखे गए हैं और इसी का लाभ उठाकर बायडेन प्रशासन ने चीनी ड्रोन्स की खरीद शुरू करने की बात सामने आ रही है। व्हाईट हाऊस के साथ बायडेन प्रशासन की प्रमुख यंत्रणाओं ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से इन्कार किया हैं। इस वजह से यह सौदे अधिक विवाद में फसेंगे, ऐसे संकेत प्राप्त हो रहे हैं।

बीते चार वर्षों के दौरान अमरीका के ट्रम्प प्रशासन ने चीन के खिलाफ आक्रामक निर्णय किए थे। व्यापारी लूट, जासूसी, तकनीक के क्षेत्र का वर्चस्व, शिक्षा संस्थाओं में हुई घुसपैठ एवं निवेश जैसे कई मुद्दों पर ट्रम्प प्रशासन ने एक के बाद एक आदेश जारी करके चीन को घेरना शुरू किया था। इस कार्रवाई से बेचैन हुए चीन ने अमरीका की आलोचना करते हुए प्रत्युत्तर देने के इशारे भी दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.