अमरिका के टेक्सास प्रान्त के हत्याकांड मे २६ लोगों की जान गयी – प्रार्थना स्थल मे हवाईदल के भूतपूर्व जवान की बेमालूम गोलीबारी

ऑस्टिन: अमरिका के टेक्सास प्रांत में प्रार्थना स्थल पर रविवार को सुबह किए गए गोलीबारी में २६ लोगों की जान गई है। अमरिका के हवाई दल के भूतपूर्व जवान होने वाले ‘डेविन केली’ने यह हत्याकांड करने की बात उजागर हुई है। इस हत्याकांड के बाद पुलिस के पीछा करने के बाद एवं हुई मुठभेड़ में केली मारे जाने की जानकारी स्थानीय अधिकारियोंने दी है।

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने यह घटना मतलब ‘शैतानी कृत्य’ होने की प्रतिक्रिया दी है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग ऐबौट ने यह घटना टेक्सास के इतिहास में सबसे बड़ा हत्याकांड होने का दावा किया है।

रविवार की सुबह टेक्सास प्रांत के सुदरलैंड स्प्रिंग्स इस गांव में ‘फर्स्ट बैप्टिस्ट चर्च’ में स्थानीय नागरिक प्रार्थना के लिए जमा हुए थे। उस समय काले रंग के लष्करी वेश पहने हुए, २६ वर्षीय डेविन केली हाथ में ‘मिलिट्री स्टाइल असौल्ट राइफल लेकर चर्च में घुसा। केली ने चर्च में उपस्थित लोगों पर बेमालूम गोलीबारी की। इस गोलीबारी में २६ लोगों की जान गई है और २० से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। जख्मियो में कुछ लोगों की अवस्था गंभीर होने की वजह से मृत लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

टेक्सास में ‘न्यू ब्राउनफेल्स’ भाग में रहने वाले डेविन केली ने सन २०१० से २०१४ इस कालखंड में अमरिका के हवाई दल में काम किया था। उसके बाद उसकी पत्नी और बच्चों पर हमला करने के आरोप में, उसे हवाई दल से निलंबित किया गया। उसके बाद डेविनने बाइबल स्कूल में प्रवेश लिया था। कुछ दिनों पहले डेविन ने उसके फेसबुक पेज पर ‘आर१५ स्टाइल रायफल’ की तस्वीर प्रसिद्ध की थी। सुदरलैंड स्प्रिंग की घटना के बाद पुलिसने उसके घर पर छापा मारा है और अब तक इस हत्याकांड के पीछे हेतु स्पष्ट ना होने की जानकारी स्थानीय अधिकारीने दी है।

अमरिका में केवल १ महीने के कालखंड में हुए सामूहिक हत्याकांड की दूसरी बड़ी घटना है। १ अक्टूबर के रोज नेवाडा प्रांत के लास वेगास में स्टीफन पैडॉकने किए बेमालूम गोलीबारी में ५८ लोगों की जान गई थी। इस हत्याकांड के पीछे हेतु एवं उद्देश्य ढूंढने में जांच यंत्रणा को अब तक सफलता न मिलने की बात होते हुए, टेक्सास में हुए हत्याकांडने देशभर में खलबली फैलाई है। अमरिका में अनेक गटोने इसके लिए देश का ‘गन कल्चर’ जिम्मेदार होने का आरोप करना शुरू किया है।

आशिया दौरे पर होने वाले अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने टेक्सास में हुई घटना ‘शैतानी कृत्य’ होने का दावा किया है। साथ ही, हत्याकांड के बारे में तीव्र शोक व्यक्त करके, यह घटना अत्यंत दुखद होने की बात कही है। पर इसके पीछे अमरिका के ‘गन कल्चर’ का संबंध ना होकर मानसिक रोग की समस्या जिम्मेदार होने की बात कही है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग ऐबौट ने रविवार को हुए गोलीबारी की घटना टेक्सास प्रान्त की सबसे बड़ी सामूहिक हत्याकांड होने की जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.