यूरोप के शहरों में आतंकी खुलेआम घुम रहे है – रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन की आलोचना

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमास्को: यूरोपिय देशों की राजनाधी के शहरों में आतंकवादी खुलेआम घुम रहे है, ऐसी कडी आलोचना रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने की है| कुछ महीनें पहले जर्मनी में रशिया तलाश कर रहे एक आतंकी की हत्या होने की बात स्पष्ट हुई थी| इस विषय पर पुछे गए सवाल पर जवाब देते समय पुतिन ने यूरोपिय देशों को फटकार लगाई है|

अगस्त महीने में झेलिमखान खान्गोश्‍विलीनाम के जॉर्जियन नागरिक की जर्मनी में हत्या हुई थी| राजधानी बर्लिन में हुई इस हत्या के पीछे रशिया का हाथ होने का आरोप जर्मनी ने किया था| इस मुद्दे पर दो रशियन अफसरों को देश के बाहर भी निकाला गया था| रशिया ने जर्मनी ने लगाए आरोप ठुकराकर इस कार्रवाई पर कडी नाराजगी व्यक्त की थी|

इस पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने यूरोपिय देशों की भूमिका पर कडी आलोचना की| बर्लिल में हुई हत्या का शिकार बनी व्यक्ती चेचेन वंश की है और उसकी पृष्ठभूमि आतंकी संगठनों से उसके बने संबंध स्पष्ट करती है| रशिया को इस आतंकी की तलाश थी| इस बात की जानकारी जर्मनी को थी, इसके बावजूद उन्होंने सहयोग नही किया, यह दावा भी पुतिन ने किया| साथ ही यूरोपिय देश उनकी जमीन पर आतंकियों को खुलेआम घुमने देंगे क्या, यह सवाल भी पुतिन ने किया|

सीरिया के जेल में फिलहाल कई आतंकी बंद है और वह इस देश में पहुंचे तो यूरोप को चलेगा क्या, यह सीधा सवाल रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने किया| यूरोपिय देश उन्हें तलाश होती है ऐसे आतंकियों को शहरों में खुलेआम घुमने का अवसर प्रदान कर सकते है क्या, यह सवाल भी पुतिन ने इस दौरान रखा| आतंकियों के मुद्दे पर रशिया और पश्‍चिमी देशों के बीच सही सहयोग की जरूरत है, यह भी पुतिन ने कहा| वर्ष २०१३ में अमरिका में हुए आतंकी हमले से पहले रशियन यंत्रणा ने अमरिका को संदिग्ध आतंकियों की जानकारी प्रदान की थी, यह दावा भी उन्होंने किया|

यूरोप में पिछले कुछ वर्षों में बडी संख्या में शरणार्थियों ने घुसपैठ की है और इनमें शामिल होकर आतंकी भी यूरोप पहुंचे है| यूरोपिय यंत्रणा इन आतंकियों को रोकने में नाकामयाब साबित होने की बात भी स्पष्ट हुई है| इस पृष्ठभूमि पर रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने की हुई आलोचना ध्यान आकर्षित करनेवाली साबित होती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.