अफ़गानिस्तान में लगातार तीसरे दिन हुआ आतंकी हमला – नौ की मौत और २० घायल

काबुल – अफ़गानिस्तान में लगातार तीसरे दिन आतंकी हमला हुआ है और इस हमले में ९ की मौत हुई और २० घायल हुए। घायलों में अफ़गानिस्तान के सांसद का भी समावेश है। इस हमले की ज़िम्मेदारी अभी किसी भी संगठन ने स्वीकारी नहीं है। बीते तीन महीनों में अफ़गानिस्तान में आतंकी हमले बढ़े हैं और इन हमलों में ४८० से अधिक अफ़गान नागरिक मारे गए हैं। अफ़गानिस्तान के अंदरुनि सुरक्षा मंत्रालय ने इन हमलों के लिए तालिबान को ज़िम्मेदार कहा है।

afghan-blastरविवार की सुबह को अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल समेत लोगार, नानंगरहार, हेल्मंड और बडाखशान प्रांत में बम विस्फोट हुए। इनमें से काबुल में हुआ कार बम का विस्फोट अफ़गान सांसद ‘खान मोहम्मद वरदाक’ को लक्ष्य करने के लिए किया गया था। खोशाल खान इलाके में वरदाक की गाड़ी पहुँचते ही विस्फोटकों से भरी गाड़ी का विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में नौं की मौत हुई और मृतकों में महिला, बच्चे एवं बूढों का समावेश है। अफ़गान सांसद वरदाक इस हमले में घायल हुए।

afghan-blastबीते कुछ दिनों से अफ़गान जनप्रतिनिधि, सैनिक एवं बेगुनाह नागरिकों पर आतंकी हमले होने की घटनाएं बढ़ी हैं। अफ़गानिस्तान के अंदरुनि सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता तारीक अरियान ने प्रदान की हुई जानकारी के अनुसार बीते तीन महीनों के दौरान तालिबान ने ३८ आत्मघाती हमले और ५०७ बम विस्फोट किए हैं। इन हमलों में ४८७ से अधिक लोग मारे गए हैं और हज़ार से अधिक घायल हुए हैं। बेगुनाह नागरिकों की हत्या करके तालिबान युद्ध अपराध कर रही है, ऐसी आलोचना प्रवक्ता अरियान ने की है।

afghan-blastअफ़गानिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष अब्दुल गनी ने दो दिन पहले ही तालिबान के जारी हमलों की आलोचना की थी। अफ़गान जनता को शांति की उम्मीद होने की सच्चाई तालिबान स्वीकार करे और मानवता के विरोध में हमले करना बंद करे, यह आवाहन भी अफ़गान राष्ट्राध्यक्ष ने किया था। कतार में तालिबान के साथ होनेवाली बातचीत को कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसी स्थिति में तालिबान के हमलों में हो रही बढ़ोतरी और इस पर अफ़गान सरकार से हो रहे आरोप कतार में होनेवाली बातचीत में अड़ंगा साबित हो साबित हो सकते हैं।

इसी बीच, अमरीका और नाटो की सेना के संयुक्त कमांडर जनरल स्कॉट मिलर ने यह आरोप लगाया है कि, तालिबान अपने फायदे के लिए हिंसा का इस्तेमाल कर रही है और उन्हें हिंसा की राह छोड़नी ही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.