आतंकवाद ‘प्लेग’ की तरह फैल रहा है – इजिप्ट के राष्ट्राध्यक्ष ने किया अरब लीग और यूरोपीय महासंघ को निवेदन

Third World War
कैरो: आतंकवाद प्लेग की तरह दुनिया भर में फैल रहा है और अरब लीग और यूरोपीय महासंघ के नेताओं ने इस आतंकवाद के विरोध में एकजुट होने की आवश्यकता है, ऐसा आवाहन इजिप्ट के राष्ट्राध्यक्ष अब्देल फतेह अल सीसी ने किया है| साथ ही कई देश इस आतंकवाद का उपयोग अपने पड़ोसी देशों के विरोध में करने का आरोप करके इजिप्ट के राष्ट्राध्यक्ष ने ईरान पर निशाना साधा है| इजिप्ट में शुरू अरब लीग यूरोपीय महासंघ की बैठक के निमित्त से राष्ट्राध्यक्ष सीसी ने आतंकवाद और ईरान के बारे में अपनी भूमिका प्रस्तुत की है|

इजिप्ट के ‘शर्म अल शेख’ में रविवार से अरब लीग, यूरोपीय महासंघ में २ दिनों की बैठक शुरू हुई है| अरब लीग ने आयोजित किए इस बैठक के पहले दिन इजिप्ट के राष्ट्राध्यक्ष एवं इस बैठक के अध्यक्ष सीसी तथा सऊदी अरेबिया के राजा सलमान ने ईरान यह खाड़ी क्षेत्र में आतंकवाद का प्रमुख कारण ईरान होने का आरोप किया है| आतंकवाद का किसी भी प्रकार से समर्थन नहीं किया जा सकता| सुरक्षित समाज के लिए प्रत्येक स्तर से आतंकवाद का विरोध होना ही चाहिए ऐसा इजिप्ट के राष्ट्राध्यक्ष ने सूचित किया|

आतंकवाद प्लेग, फैल रहा, इजिप्ट, राष्ट्राध्यक्ष, अरब लीग, यूरोपीय महासंघ, निवेदनलिबिया, सीरिया, यमन और खाड़ी क्षेत्र में अन्य देशों में शुरू सशस्त्र संघर्ष पर भी राष्ट्राध्यक्ष सीसी ने आलोचना की है| किसी भी राजनीतिक नेतृत्व के सिवाय इन देशों में शुरू संघर्ष बहुत बड़ी मानव निर्मित आपत्ती हो सकती है, ऐसी चेतावनी सीसी ने दी है| इनमें सीरिया, यमन में आतंकवाद यह पड़ोसी देशों द्वारा बिज बोने का आरोप इजिप्ट के राष्ट्राध्यक्ष ने किया है| इजिप्ट के राष्ट्राध्यक्ष की तरह सऊदी अरेबिया के राजा सलमान ने भी खाड़ी क्षेत्र में ईरान का बढ़ता हस्तक्षेप इस क्षेत्र में तनाव के लिए जिम्मेदार होने का आरोप किया है|

ईरान खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में हस्तक्षेप करके वहां आतंकवादियों को शस्त्र प्रदान कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर से ईरान को रोकने के लिए प्रयत्न करना जरूरी होने की बात राजा सलमान ने कहीं है| अमरिका ने इसमें अरब देशों को समर्थन दिया है| पर अब यूरोपीय महासंघ ने भी ईरान के आतंकवाद, परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल निर्माण के विरोध में एक होना चाहिए, ऐसा आवाहन सऊदी के राजा सलमान ने किया है|

कुछ दिनों पहले अमरिका के नेतृत्व में पोलैंड में यूरोपीय महासंघ और अरब खाड़ी देशों की संयुक्त बैठक का आयोजन हुआ था| अमरिका के मित्र देशों के सामने खड़े आतंकवाद और ईरान का आवाहन के विरोध में अमरिका ने अपने मित्र देशों को साथ लाने का प्रयत्न किया था| खाड़ी देशों ने अमरिका की भूमिका का समर्थन करके इस्राइल के साथ ईरान के विरोध में संगठन निर्माण करने की तैयारी दिखाई थी| सऊदी अरेबिया के वरिष्ठ नेताओं ने यह जानकारी उजागर की थी| पर यूरोपीय महासंघ ने अमरिका का यह प्रस्ताव ठुकराया था|

इस पृष्ठभूमि पर ईरान के मुद्दे पर यूरोपीय महासंघ को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए अरब लीग के प्रयत्न शुरू होते दिखाई दे रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.