बुर्किना फासो में ख्रिस्तधर्मियों के प्रार्थनाघर पर आतंकी हमला – १४ लोगों की मौत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बुर्किना फासो – बुर्किना फासो के पूर्वीय हिस्से में ‘हैन्तोकोरा’ क्षेत्र में ख्रिस्तधर्मियों के प्रार्थनघर पर भीषण हमला हुआ| इस हमले में कम से कम १४ लोग मारे गए है| इस हमले के पीछे आतंकी संगठन का हाथ होने की संभावना स्थानिय सूत्रों ने व्यक्त की है| पिछले वर्ष से बुर्किना फासो में अल्पसंख्यांक ख्रिस्तधर्मियों को लगातार लक्ष्य किया जा रहा है और रविवार के दिन हुआ यह पांचवा बडा हमला साबित हुआ है|

बुर्किना फासो के पूरब की ओर नायजर सीमा से जुडे ‘हैन्तोकोरा’ शहर के प्रार्थनास्थल पर रविवारी हमला हुआ| रविवार के दिन प्रार्थना हो रही थी तभी यह हमला होने की जानकारी स्थानिय यंत्रणा ने प्रदान की| बुर्किना फासो के राष्ट्राध्यक्ष रॉश मार्क ख्रिस्तिअन कबोरे ने यह हमला काफी क्रुर कृत्य होने की बात कहकर इस हमलें की कडी निंदा की है|

हैन्तोकोरा शहर में हुए इस हमलें में कई लोग जख्मीं हुए है और सुरक्षा यंत्रणा ने बडी सर्च मुहीम शुरू की है| इस हमले के पीछे अल कायदा या आयएस से जुडे आतंकी गुट का हाथ होगा, यह कहा जा रहा है|

बुर्किना फासो में बढ रहे आतंकी हमलों के पीछे पडोसी देश माली में आतंकी संगठनों का बढता प्रभाव प्रमुख कारण समझा जा रहा है| माली में अल कायदा से जुडे एवं ‘आयएस’ जैसी आतंकी संगठन सक्रिय है| यह संगठन अपना प्रभाव बढाने के लिए बुर्किना फासो में अड्डा स्थापित करने की कोशिश कर रहे है और इस देश में बढ रहे हमलें भी इन आतंकी संगठनों की उन्हीं कोशिशों का हिस्सा समझा जा रहा है|

फ्रान्स ने यूरोपिय देशों की सहायता से इस क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी मुहीम शुरू की है और हजारों सैनिकों की तैनाती की है| पर, इस मुहीम को उम्मीद के अनुसार कामयाबी प्राप्त नही हो सकी है| बुर्कीना फासो समेत पडोसी देशों में बढ रहे आतंकी हमलें यही संकेत दे रहे है|

बुर्किना फासो में बढ रहे आतंकी हमलों की वजह से देश में विदेशी नागरिक और कंपनियों में बेचैनी बन रही है| देश के खदान क्षेत्र में काम कर रही एक ऑस्ट्रेलियन कंपनी ने बुर्किना फासो से पीछे हटने का ऐलान भी किया है| तभी अमरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को सावधानी बरतने को कहा है| 

इसी बीच पिछले महीने में बुर्किना फासो की सेना ने ‘नाहोरी’ प्रांत में की कार्रवाई में छह आतंकियों को ढेर किया था| इन मारे गए आतंकियों में अन्सरउल उस्लाम इस आतंकी संगठन का नेता अब्दोल हादि का भी समावेश होने की जानकारी लष्करी सूत्रोंने साझा की थी| बुर्किना फासो की सेना ने नवंबर महीने में की हुई वह दुसरी बडी कार्रवाई साबित हुई| इससे पहले बाम और लोराम प्रांत में की गई कार्रवाई में ३२ आतंकियों को ढेर किया गया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.