‘लश्‍कर’ और ‘जैश’ के आतंकियों के साथ तालिबान का सहयोग – अफ़गान राष्ट्राध्यक्ष अश्रफ गनी

jaish-lashkar-terrorists-taliban-3काबुल – अल कायदा, लश्‍कर ए तोयबा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के साथ ताल्लुकात होने से तालिबान ने इन्कार किया है। साथ ही तालिबान अपनी छवि सुधारने की कोशिश भी कर रही है। लेकिन, आज भी तालिबान का आतंकियों के साथ सहयोग जारी है। अफ़गानिस्तान को आतंकियों का स्वर्ग बनाना ही तालिबान की योजना है। लेकिन, हमारी सरकार यह कभी भी होने नहीं देगी’, ऐसा इशारा अफ़गानिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष अश्रफ गनी ने दिया है। रणनीतिक नज़रिये से अफ़गानिस्तान काफी अहम है और इसी वजह से इस देश पर शत्रु बदले की भावना से युद्ध थोंप रहा है, यह आरोप राष्ट्राध्यक्ष गनी ने लगाया। सीधे नाम लेने से वे दूर रहे हैं, लेकिन, अफ़गानिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष पाकिस्तान को सामने रखकर ही यह आलोचना करते दिखाई दिए हैं।

अफ़गानिस्तान की अस्थिरता के लिए पाकिस्तान ही ज़िम्मेदार होने का आरोप अफ़गान सरकार और सुरक्षा यंत्रणाओं ने इससे पहले भी लगाया था। लेकिन, अमरीका की सेना वापसी शुरू होने के साथ ही अफ़गानिस्तान में तालिबान के हमलों में बढ़ोतरी हुई। तालिबान के अफ़गान सेना पर हो रहे हमलों के लिए पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठनों की सहायता प्राप्त हो रही है। अफ़गानिस्तान के पाकतिका, हेल्मंड, कंदहार प्रांतों में पाकिस्तान के ‘जैश’ और ‘लश्‍कर’ ने ड़ेरा जमाने की बात स्पष्ट हुई थी। अफ़गान सेना ने हिरासत में लिए पाकिस्तान के सेना अधिकारी ने ऐसा कबूलनामा भी दिया था।

jaish-lashkar-terrorists-taliban-2-400x288अफ़गानिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष गनी ने भी बीते हफ्ते ताश्‍कंत में हुई बैठक के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इम्रान खान की मौजूदगी में ही यह आरोप लगाया था कि, १० हज़ार आतंकियों ने पाकिस्तान से अफ़गानिस्तान में प्रवेश किया है। अफ़गान राष्ट्राध्यक्ष के इस आरोप के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बौखलाए थे। राष्ट्राध्यक्ष गनी के आरोपों से इन्कार करने में प्रधानमंत्री इम्रान खान असफल रहे। बुधवार के दिन अफ़गान सेना के कार्यक्रम में बोलते समय राष्ट्राध्यक्ष गनी ने सीधे नाम लिए बिना पाकिस्तान के आतंकी संगठन और तालिबान के सहयोग की आलोचना की।

अफ़गानिस्तान को आतंकियों का स्वर्ग बनाने की योजना कभी भी कामयाब होने नहीं देंगे, ऐसा कहकर राष्ट्राध्यक्ष गनी ने इसके लिए अफ़गान सेना को आवश्‍यक सभी और पूरी सहायता प्रदान करने का वादा किया। ‘अफ़गानिस्तान की स्वतंत्रता, समता और बीते २० वर्षों में प्राप्त की हुई सफलता की सुरक्षा करना ही हमारा प्रमुख लक्ष्य होगा’, यह ऐलान राष्ट्राध्यक्ष गनी ने किया।

jaish-lashkar-terrorists-taliban-1अफ़गान जनता के लिए दो दिन पहले किए गए भाषण के दौरान राष्ट्राध्यक्ष गनी ने पाकिस्तान से सवाल किया था। क्या ‘पाकिस्तान को एक दिन के लिए अपने देश में तालिबान की सत्ता मंजूर है? नहीं ना! तो उन्हीं तालिबानियों को पाकिस्तान अफ़गानियों पर थोंपने की कोशिश क्यों कर रहा है? ऐसा सवाल अफ़गान राष्ट्राध्यक्ष ने किया था।

इसी बीच बीते चौबीस घंटों के दौरान तालिबान द्वारा अफ़गानिस्तान में हिंसा और नुकसान करने की खबरें सामने आ रही हैं। यहां के बड़ाखशान प्रांत में बच्चों के लिए बनाए गए बगिचे में लगाए हुए पुतले तालिबान ने नष्ट किए हैं। इसके फोटो भी सामने आए हैं। इसके साथ ही अफ़गान अफसरों का यह कहना है कि, बलख प्रांत में तालिबान जनता से जबरदस्ती से पैसे लूट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.