तालिबान ने रखी अपने सात हज़ार सहयोगियों को रिहा करने की माँग – इस माँग ने बढ़ाई अफ़गान नेताओं की चिंता

Talibani-terrorists-Afghanistan-01-300x219काबुल – अफ़गानिस्तान के तकरीबन ८५ प्रतिशत क्षेत्र पर कब्ज़ा करनेवाली तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और अफ़गान सरकार के सामने अपनी माँगे रखी है। अफ़गानिस्तान में तीन महीनों के लिए युद्धविराम करना है तो अपने सात हज़ार सहयोगियों को रिहा करें, यह माँग तालिबान ने रखी है। तालिबान की यह माँग अफ़गानिस्तान की सुरक्षा के लिए अधिक खतरनाक साबित होगी, ऐसा ड़र अफ़गान नेता व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच, बीते चौबीस घंटों के दौरान तालिबान ने उज़बेकिस्तान की सीमा पर मौजूद चौकी पर कब्ज़ा करने की खबरें प्राप्त हो रही हैं।

अफ़गानिस्तान की सरकार ने तालिबान के साथ चर्चा करने के लिए नियुक्त किए हुए अपने प्रतिनिधि नादेर नादेरी ने आतंकी संगठन ने रखी दो माँगों की जानकारी गुरूवार के दिन सार्वजनिक की। अफ़गानिस्तान में बीते दो महीनों से जारी संघर्ष रोकने के लिए तालिबान तैयार है। तीन महीनों के लिए युद्धविराम करने के लिए तालिबान ने अपने सात हज़ार सहयोगियों को रिहा करने की माँग की। साथ ही संयुक्त राष्ट्रसंघ तालिबानी नेताओं के नाम ‘ब्लैक लिस्ट’ से हटाए, यह शर्त भी तालिबान ने रखी है। लेकिन, यह माँगें तालिबान की बड़ी साज़िश होने का आरोप नादेरी ने लगाया है।

Talibani-terrorists-Afghanistan-300x183इससे पहले अफ़गान सरकार ने तालिबान के पांच हज़ार सहयोगियों की रिहाई की थी। इनमें से अधिकांश लोग फिर से तालिबान की आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। साथ ही इस युद्धविराम का इस्तेमाल करके तालिबान अपने नियंत्रण क्षेत्र में अपने कानून थोंपकर अपनी पकड़ मज़बूत करने की कोशिश करेगी, यह ड़र अफ़गान नेता जता रहे हैं। इस वजह से अफ़गान सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय तालिबान की माँग स्वीकार ना करें, ऐसा सुझाव नादेरी और अफ़गानिस्तान के अन्य नेता दे रहे हैं।

Talibani-terrorists-Afghanistan-02-300x200इसी दौरान तालिबान ने स्पिन बोल्दाक-चमन सीमा खुली करने की माँग पाकिस्तान से की है। कुछ घंटे पहले ही तालिबान ने अफ़गान सेना को खदेड़कर स्पिन बोल्दाक चौकी एवं वहां के शहर पर कब्ज़ा किया था। इसके बाद करीबन ४०० लोगों की भीड़ ने स्पिन बोल्दाक-चमन सीमा से पाकिस्तान में घुसपैठ करने की कोशिश भी की थी। पाकिस्तान की सेना ने चमन सीमा बंद करने के बाद इन तालिबानी समर्थकों की भीड़ ने पाकिस्तानी सीमा में पथराव किया था। इस वजह से स्पिन बोल्दाक सीमा पर आंसुगैस का इस्तेमाल करना पड़ा, ऐसा पाकिस्तानी सेना का कहना है।

लगभग १,५०० लोग चमन सीमा पार करके पाकिस्तान में प्रवेश करने की तैयारी में होने की खबरें प्राप्त हो रही हैं। पाकिस्तान की सेना और स्थानीय प्रशासन अफ़गानी नागरिकों को पाकिस्तान में प्रवेश देने की माँग तालिबान ने की है। इसके लिए संबंधित अफसरों से चर्चा जारी होने का बयान भी तालिबान ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.