तालिबान का अफगानी सेना के शिवीर पर हमला ३० सैनिक एवं ८० आतंकवादी मारे गये

कंदहार: कंदहार प्रान्त के अफ़गानी सेना शिवीर को कब्ज़ा करने के हेतु से तालिबान ने किये हमले में ३० सैनिक मारे गए| इस हमले को जवाब देते समय अफ़गानी सैनिको ने करीब ८० आतंकवादीयो को मार गिराने की खबर अफ़गानी सुरक्षा यंत्रणा ने दी| तालिबान ने इस हमले की ज़िम्मेदारी लेते हुए इस हमले में अमरिका के ३ मरिन्स मारे जाने का दावा किया है| पर अफ़गानी और अमरीकी यंत्रणाने इस दावे को अस्वीकरण किया|

अफ़गानिस्तान के कंदहार प्रांत के ‘खाकरेझ’ जिले के ‘करझाली’ इस भाग में तालिबानी आतंकियों ने हमला किया| मंगलवार रात ३० वाहनों से आये सैकड़ो तालिबानी आतंकियों ने सेना के शिवीर को घेरते हुए हमला शुरू किया| इस शिवीर पर कब्ज़ा पाने के किये आतंकियों ने अधिक प्रयास किया पर रातभर शुरू इस आतंकी संघर्ष में उन्हें असफ़लता हाथ लगी’ यह खबर अफ़गानिस्तान के संरक्षण मंत्रालय के प्रवक्ते ‘दवलत वझिरी’ ने दी|

इस लष्करी शिवीर की सुरक्षा और आतंकियों पर कारवाइ करने के लिए हवाई दल से मदद मांगी गयी| अफ़गानी हैलिकोप्टरने तालिबानी आतंकियों पर हमला करके तालिबानी आतंकियों को गतिरोध किया| इस हमले में लष्कर के १३ सैनिक गंभीर जख्मी हुए साथ ही आतंकियों में बड़े पैमाने में जख्मी होने का दावा किया गया| इस मुठभेड़ में बड़ा नुकसान झेलनेवाले तालिबानी आतंकवादी सेना के हथियार और वाहन चुराकर भागे|

पिछले कई हफ्तों से तालिबान ने अफ़गानिस्तान में हमलो की तीव्रता बढाई है| राजधानी काबुल में आत्मघाती हमलों की शृंखला शुरू होते हुए इस में सेना पर निशाना साधा जा रहा है| साथ ही तालिबान ने अफ़गानिस्तान के दुसरे जगहों पर ऐसी ही वारदातें करने की खबर है|

कई हफ्तों पहले तालिबान ने अफ़गानी जिले की मुख्यालयों को कब्जे में लिया था और कंदहार प्रान्त के ६० लोगों का अपहरण किया था| साथ ही अफ़गानिस्तान के उत्तर भाग के फरवाब प्रान्त में किये फ़साद में २० पुलिस कर्मियों को बंधक बनाने की ख़बर प्रसारित की थी|

मंगलवार रात हुए कंदहार प्रान्त में लष्करी शिवीर पर किये हमले में भी उन्हें बड़ी सफ़लता मिलने का दावा तालिबान कर रहा है| इस हमले में अफ़गानी सैनिक के साथ अमरिका के ३ मरिन्स को मारने का दावा भी तालिबान कर रही है| पिछले कई महीनो से हुए हमलों में अफ़गानी सेना के शिवीर पर हुआ यह हमला सबसे बड़ा होने का दावा तालिबान कर रहा है| एप्रिल महीने में अफ़गानिस्तान के ‘मझार—ए—शरीफ़’ इस लष्करी शिवीर पर किये हमले में १३५ सैनिक के मारे गए थे|

दौरान, अफ़गानिस्तान में ४० प्रतिशत से अधिक भाग पर तालिबान का कब्ज़ा होने की चिंता व्यक्त हो रही है| अमरिकी लष्कर के स्वदेश वापिसी के पश्चात तालिबानी हमले बढ़े है| इन हमलों को मद्देनजर रखते अमरिका ने अफ़गानिस्तान में बड़े पैमाने में सेना तैनात करने का संकेत दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.