चीन की चेतावनी ठुकराकर तैवान की राष्ट्राध्यक्षा अमरिका पहुंची

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/बीजिंग: चीन ने लष्करी कार्रवाई करने की दी धमकी नजरअंदाज करके तैवान की राष्ट्राध्यक्षा ‘त्साई ईंग वेन’ अमरिका में दाखिल हुए है| इससे क्रोधित हुए चीन ने तैवान की राष्ट्राध्यक्षा अमरिका की यात्रा तुरंत रद्द करें, यह मांग की है| साथ ही तैवान के साथ हथियारों की आपुर्ति कर रहे अमरिका पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान चीन के विदेश मंत्रालय ने किया है|

तैवान की राष्ट्राध्यक्ष त्साई ईंग वेन गुरूवार के दिन न्यूयॉर्क पहुंची| राष्ट्राध्यक्षा त्साई इनकी यह यात्रा राजनयिक होने का ऐलान तैवान ने किया है| सेंट्रल अमरिकी और कैरेबिनय देश एवं पैसिफिक क्षेत्र के कुल १७ देशों के राजनैतिक अधिकारियों से राष्ट्राध्यक्षा त्साई भेंट कर रही है| इस दौरान अपने देश के सामने चीन ने खडी किए चुनौतियों की पृष्ठभूमि पर संबंधित देश तैवान की सहायता करें, यह निवेदन राष्ट्राध्यक्षा त्साई ने किया| साथ ही अंतरराष्ट्रीय व्यासपीठ पर खडे रहना यह तैवान और तैवान की जनता का अधिकार है और कोई भी देश इसे चुनौती नही दे सकता’, यह बात भी त्साई ने डटकर रखी है|

अमरिका की यात्रा पर निकलने से पहले राष्ट्राध्यक्षा त्साई ने अपने देश का जनतंत्र खतरे में होने का आरोप किया था| तैवान की सेना इस संकट का सामना करने के लिए और दुश्मन को जवाब देने के लिए तैयार होने की बात तैवान की राष्ट्राध्यक्षा ने स्पष्ट की| लेकिन, इस मोर्चे पर तैवान को अंतरराष्ट्रीय सहायता की जरूरत है, यह निवेदन राष्ट्राध्यक्षा त्साई ने किया था| लेकिन, तैवान की राष्ट्राध्यक्षा ने किए इस वक्तव्य पर चीन ने आपत्ति जताई थी| अमरिका त्साई की यह यात्रा रद्द करें, यह इशारा भी चीन ने दिया है|

साथ ही अमरिका तैवान को २.२ अरब डॉलर्स के हथियारों की सहायता करने से भी पीछे हटें, यह मांग चीन के विदेश मंत्रालय ने रखी है| अपनी मांगें मंजूर नही हुई तो चीन अमरिका पर प्रतिबंध लगा सकता है, यह इशारा भी चीन ने दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.