इदलिब में सीरिया और रशिया ने किए हवाई हमलों में २४ लोगों की मौत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

दमास्कस –  सीरिया और रशियन लडाकू विमानों ने बागियों के नियंत्रण में होेनवाले इदलिब में किए हवाई हमलों में २४ लोग मारे गए है| इनमें बच्चों का भी समावेश होने की आलोचना सीरिया की मानव अधिकार संगठना ने किया है| पिछले दस दिनों में सीरिया और रशिया ने किया यह दुसरा हवाई हमला है| इन हमलों की वजह से इदलिब में १२ हजार लोगों ने स्थानांतरण किया है, यह दावा भी हो रहा है|

कुछ हफ्ते पहले रशिया ने जारी किया युद्धविराम का उल्लंघन करके सीरिया ने वायव्य दिशा के इदलिब प्रांत में दुबारा बडी मुहीम शुरू की है| सीरिया की सेना इदलिब प्रांत को घेर कर बैठने की खबरें सरकारी समाचार पत्र एवं न्यूज चैनलों ने दिए है| इदलिब प्रांत के दक्षिणी हिस्से में खान शेखौन और पूर्वी हिस्से के सिंजर शहर पर जल्द ही हमलें शुरू होंगे, यह दावा भी सीरियन माध्यम कर रहे है| सीरिया के साथ ही दुनियाभर के माध्यमों का ध्यान सीरियन सेना की इस कार्रवाई पर केंद्रीत हुआ है तभी सीरिया और रशिया के लडाकू विमानों ने फिर से इदलिब पर हवाई हमलें किए|’ 

व्हाईट हेल्मेंट’ के तौर पर सीरिया में जानी जा रही मानव अधिकार संगठन ने घोषित की हुई जानकारी के अनुसार सीरिया और रशिया के लडाकू विमानों ने मंगलवार के दिन इदलिब के अलग अलग हिस्सों में हमलें किए| इनमें ‘मारेत अल नूमान’, ‘ताल मानिस’, बदामाओ’, ‘मासरान’ और ‘अल कनायेस’ इन हिस्सों का समावेश होने की बात मानव अधिकार संगठन ने की है| करीबन ७३ घंटे सीरिया और रशिया के लडाकू विमान लगातार इदलिब पर हवाई हमलें कर रहे है, यह जानकारी सामने आ रही है|

सीरिया के ‘खेमिम’ हवाई अडड्डे पर तैनात रशिया के लडाकू विमानों ने ७२ घंटों में १४० से भी अधिक हवाई हमलें करने का दावा खाडी क्षेत्र की वृत्तसंस्था ने किया है| इदलिब में सोमवार से हो रहे हमलें बुधवार रात तक रुके नही थे| ‘वहां पर मारेत अल नूमान यह सीरिया और रशियन लडाकू विमानों के हमलों का लक्ष्य होेने की बात यह वृत्तसंस्था कह रही है| सीरिया के टैंक भी इस शहर की दिशा में गतिविधियां करने की बात भी वर्णित समाचार संस्था ने सूत्रों के दाखिले से कही है|

रशिया और सीरियन लडाकू विमानों ने रियासी क्षेत्र को लक्ष्य किया है, यह आरोप सीरियन मानव अधिकार संगठन ने रखा है| इन हमलों की वजह से डरें सीरियन नागरिक तुर्की की सीमा के नजदिकी क्षेत्र में भाग गए है और वहां पर बनें शिविरों में शरणार्थियों की भीड भी बढ रही है|

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने भी इदलिब में की कार्रवाई के बाद चिंता व्यक्त की| इदलिब में हुए हमलों के लिए सीरियन सेना ने ‘बैरल बम’ का प्रयोग किया, यह आरोप भी संयुक्त राष्ट्रसंघ ने रखा है| संयुक्त राष्ट्रसंघ के नियमों के तहेत रियासी क्षेत्र में बैरल बम का प्रयोग करने पर पाबंदी है| इस वजह से सीरिया की अस्साद हुकूमत पर युद्धअपराध का गुनाह भी दर्ज हो सकता है|

इसी दौरान, इदलिब में आतंकियों पर कार्रवाई करने का ऐलान सीरिया और रशिया ने किया था| पर, लगातार तीन दिन इदलिब में हवाई हमलें करनेवाले सीरिया और रशिया इन हमलों की जानकारी सार्वजनिक करने से दूर रही है| तभी दुसरी ओर पश्‍चिमी माध्यम इन हमलों के लिए सीरिया के साथ ही रशिया पर कडी आलोचना कर रहे है|

सीरिया और रशिया यह संयुक्त कार्रवाई कर रहे थे तभी सीरिया में ईरान के ठिकानों पर इस्रायल और अमरिका ने हमलें करने की जानकारी सामने आयी थी| तभी सीरिया में कुर्दों की प्रबलता होनेवाले क्षेत्रों में तुर्की ने भी हमले किए है| इस वजह से सीरिया में एक ही समय पर कई जगहों पर संघर्ष होने की बात फिर से सामने आयी?थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.