विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बांगलादेश के दौरे पर

नई दिल्ली /  ढाका:  बांगलादेश एवं भारत में रोहिंग्या शरणार्थियों का प्रश्न जटिल हुआ है और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बांगलादेश के दौरे पर दाखिल हुए हैं। रविवार को बांगलादेश के विदेश मंत्री ए.एच.मोहम्मद अली से उन्होंने मुलाकात की है। इनमें रोहिंग्या समस्या के साथ तीस्ता नदी पानी वितरण के साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होने की खबर है।

सुषमा स्वराजम्यानमार से भागकर बांगलादेश एवं भारत में दाखिल होने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों की समस्या फिलहाल दुनिया भर में खलबली फैला रही है। भारत सरकार ने अवैध रूप से दाखिल हुए रोहिंग्या शरणार्थियों यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक होने की बात उन्हें कह कर उन्हें वापस भेजने का निर्णय लिया था। इस पर टिका हो रही है, पर भारत के साथ बांगलादेश ने भी रोहिंग्या यह संपूर्ण क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरनाक होने का आरोप किया है। बांगलादेश में दाखिल हुए लाखों रोहिंग्या शरणार्थी को मानवतावादी दृष्टिकोन से बांगलादेश ने आसरा दिया, फिर भी उन्हें अपनी मातृदेश में वापस लौटना होगा। म्यानमार को रोहिंग्या शरणार्थियों को फिर से स्वीकारना होगा, ऐसा बांगलादेश ने इसे पहले ही स्पष्ट किया है। बांगलादेश एवं भारत इन दोनों ने अपनी भूमिकाओं का समर्थन किया है। इस पर ‘भारत बांगलादेश जॉइंट कंसल्टेटिव वार्षिक’ बैठक के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दो दिवसीय बांगलादेश का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चीन अपना प्रभाव बांगलादेश पर बढ़ाने के प्रयत्न में होते हुए, भारत अपना नैसर्गिक प्रभाव टिकाने के लिए बांगलादेश के साथ सभी स्तर पर संबंध मजबूत कर रहा है। ३ वर्षों पहले भारत ने बांगलादेश का भू एवं सागरी सीमा विवाद सुलझाया था। तथा बांगलादेश के विकास प्रकल्प को भारत बड़ी तादाद में आर्थिक सहायता दे रहा है। २ हफ्ते पहले केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बांगलादेश का दौरा किया था। इस दौरे में बांगलादेश को ४ अब्ज डॉलर्स के नए कर्ज की सहायता देने की घोषणा की गई थी। उसके बाद स्वराज का यह बांगलादेश दौरा हो रहा है। रोहिंग्या के प्रश्न के साथ दोनों देशों में उलझे अनेक मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इसमें तीस्ता नदी पानी वितरण का मुद्दा प्रमुख तौर पर है।

इसके सिवाय दोनों देशों में व्यापार बढ़ोतरी के दृष्टि से अनेक निर्णय लिए जाने की आशंका है तथा बांगलादेश के डीजल निर्यात के संदर्भ में करार भी इस समय होने का वृत्त है।

विदेशमंत्री सुषमा स्वराज बांगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और बांगलादेश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया और विरोधी पक्ष नेता रोशन इराशाद उनसे मुलाकात करके चर्चा करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.