पाकिस्तान ने इन्कार किए हुए ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ के सबूत सामने आने लगे

नवी दिल्ली, दि. ५ (वृत्तसंस्था) – ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ का दावा करते हुए भारत की सेना और सरकार अपनी जनता को और देश को गुमराह कर रही हैं, ऐसा इल्जाम लगानेवाले पाकिस्तान की अब पोल खुलने लगी है| २८ सितंबर की रात को ‘पीओके’ में बडा हमला हुआ था और इस हमले में कई लोग मारे गये थे, ऐसी जानकारी अब वहाँ के लोग ही दे रहे हैं| यही नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सेना ने इस हमले के बाद कुछ ही घंटो में, आतंकवादियों के शव ट्रक में लादकर उनका खुफिया तरीक़े से दफ़न किया, ऐसी जानकारी भी स्थानिक लोगों ने दी है| यह सच बाहर आ रहा है तभी, पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में घुसपैंठ के लिए १०० आतंकवादी तैयार रखे हैं, ऐसा अहवाल भारत के खुफिया विभाग ने दिया है|

‘सर्जिकल स्ट्राईक’भारतीय सेना ने सच में ‘पीओके’ में हमला किया है, तो इसके सबूत भारत की ओर से क्यों नहीं दिखाए जा रहे हैं, ऐसा सवाल पाकिस्तानी मिडिया की ओर से पूछा जा रहा था| उसी समय, सरकार ने इस हमले के व्हिडिओ और सबूत दुनिया के सामने रखते हुए पाकिस्तान के अपप्रचार को जवाब देना चाहिए, ऐसी माँग भारत से भी हो रही है| इस पृष्ठभूमि पर, भारतीय सेना ने ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ का ९० मिनट का व्हिडिओ सरकार को सौंपा है, ऐसी खबर आ रही है| भारतीय जवान ‘पीओके’ में दाखिल होने के बाद की गई कार्रवाई इस व्हिडिओं में है, ऐसा कहा जा रहा है| यह बेहद संवेदनशील व्हिडिओ सार्वजनिक करना है या नहीं, इसका निर्णय सरकार पर निर्भर करता है, ऐसा सेना का कहना है, ऐसा दावा किया जा रहा है| लेकिन इस संदर्भ में सरकार ने अभी तक कोई भी फैसला नहीं किया है|

इस व्हिडिओ के बारे में जानकारी उजागर हो रही है कि तभी पाकिस्तान के कब्ज़ेवाले कश्मीर के स्थानीय लोगों ने, भारतीय सेना ने किए हमले की खबर का समर्थन किया है| २८ सितंबर को आधी रात ‘पीओके’ में भीषण हमला हुआ था| गोलाबारी और विस्फोट की बड़ीं आवाज़ें हमारे कानोपर आ रही थीं| क्या हो रहा है इसका उस समय पता नहीं चल सका| लेकिन सुबह के समय पाकिस्तानी सेना के जवान इस जगह आये और ट्रक में लादकर कई शव वे यहाँ से लेकर गए| इन आतंकवादियों के शव जमा करने के लिए ‘लश्कर-ए-तोयबा’ के आतंकवादियों ने मदद की थी, ऐसी जानकारी स्थानीय लोगों ने दी| मारे गए आतंकवादियों की दफनविधि जल्दबाजी में निपटायी गयी, ऐसा ‘पीओके’ के कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा|

यही नहीं, बल्कि दुसरे दिन छलाना में एक प्रार्थनास्थल में, मारे गए इन सभी आतंकवादियों के लिए एक विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया था| इस समय हुई सभा में, यहाँ पर इकट्ठा हुए आतंकवादियों ने मारे गये अपने साथीदारों की मौत का बदला लेने की घोषणा देनेवाले भाषण भी किये| ‘भारत को इस हमले के परिणाम भुगतने पडेंगे| हमारा जवाब भारत कभी भी भूल नहीं सकेगा, इतना यह प्रत्युत्तर मुँहतोड़ होगा’ ऐसा दावा इस समय आतंकवादियों ने किया, ऐसी जानकारी दूसरे एक प्रत्यक्षदर्शी ने दी| इस समय आतंकवादियों ने इस हमले के किए पाकिस्तानी सेना को ज़िम्मेदार ठहराया|

पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों के ठिकानों को सुरक्षा देने में नाक़ाम रही, इसपर आतंकी नेता ने कडी नाराज़गी जता रहे है| भारतीय सेना के ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ की वजह से घबराये हुए आतंकवादी ‘पीओके’ के ठिकानों से भाग खड़े हुए हैं, ऐसी खबर है| उसी समय, बचे हुए आतंकी ठिकानों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तानी सेना के तक़रीबन ५० जवान तैनात किए गए हैं, ऐसी ख़बर प्रकाशित हुई है| यही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर में घुसपैंठ करने के लिए यहाँ पर १०० आतंकवादी तैयार हैं, ऐसा अहवाल भारत के खुफिया विभाग ने दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.