सुड़ान ने इथियोपिया पर रखा संघर्ष भड़काने का आरोप

खार्तुम/आदिस अबाबा – सुड़ान की सीमा में इथियोपिया की जारी कार्रवाईयाँ संघर्ष भड़कानेवाली होने का आरोप सुड़ान की सरकार ने किया है। बीते कुछ दिनों से इथियोपिया ने सुड़ान के ‘अल-फश्‍का’ प्रांत में गतिविधियाँ जारी रखी हैं। इसी के साथ इथियोपिया के लड़ाकू विमानों ने सुड़ान की सीमा में घुसपैठ करने की बात भी स्पष्ट हुई है। इस पृष्ठभूमि पर सुड़ान ने लगाए आरोपों की वजह से इस क्षेत्र में नया संघर्ष शुरू होने के संकेत प्राप्त हुए हैं।

संघर्ष

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबि अहमद ने बीते वर्ष अपने ही देश के ‘तिगरे’ प्रांत में हुए विद्रोह को कुचलने के लिए बड़ी लष्करी कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई की वजह से लगभग ५० हज़ार से अधिक शरणार्थी सुड़ान पहुँचे हैं और इस वजह से सुड़ान बेचैन हुआ है। इसी बीच इजिप्ट और सुड़ान ने इथियोपिया में ‘नाईल’ नदी पर निर्माण हो रहे बाँध का भी विरोध किया है। इथियोपिया ने यह विरोध ठुकराया है और इसी बीच सुड़ान के सरहदी क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बढ़ाने की बात सामने आ रही है।

संघर्ष

सुड़ान और इथियोपिया के बीच १,६०० किलोमीटर लंबी सीमारेखा मौजूद है और इसमें से कुछ हिस्से में सीमारेखा अभी तय नहीं हुई है। सुड़ान के ‘अल फश्‍का’ प्रांत की ६०० किलोमीटर लंबी सीमा इथियोपिया से जुड़ी हुई है और यह क्षेत्र हमेशा से विवाद का मुद्दा रहा है। ‘अल फश्‍का’ पारंपरिक नज़रिये से सुड़ान का हिस्सा है, फिर भी इथियोपिया की हुकूमतों ने अपनी जनता को इस क्षेत्र में घुसपैठ करने की खुली छूट दे रखी थी। इथियोपिया की सेना ने सुड़ान के ‘अल फश्‍का’ प्रांत में लष्करी दलों को रवाना किया है। लेकिन, सुड़ान ने ‘अल फश्‍का’ पर पूरी तरह से कब्जा करने का इशारा दिया है और इसके बाद ही इथियोपिया से चर्चा करने का इशारा दिया है।

इथियोपिया के लड़ाकू विमानों ने सुड़ान के क्षेत्र में घुसपैठ करने की घटना भी सामने आयी है। इस वजह से सुड़ान की बौखलाया हुआ है। सुड़ान सरकार ने इथियोपिया के खिलाफ जोरदार आलोचना की है। ‘इथियोपिया ने सुड़ान की सीमा में आक्रामक गतिविधियां शुरू की हैं और सुड़ान की संप्रभुता और ज़मीन पर होनेवाले अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसी गतिविधियां सुड़ान कभी भी स्वीकार नहीं करेगा। इथियोपिया अब सुड़ान को उकसाने की कोशिश कर रहा है। इस वजह से इस क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा हो सकता है’, ऐसा इशारा सुड़ान के विदेश मंत्रालय ने दिया है।

तुर्की ने बीते कुछ वर्षों में इथियोपिया के साथ संबंध मज़बूत करने की कोशिश शुरू की है। तुर्की ने अफ्रीकी देशों में शुरू की हुई इन गतिविधियों की वजह से इजिप्ट बेचैन है और अन्य देशों की सहायता से तुर्की को रोकने की कोशिश कर हा है इसके लिए इजिप्ट ने सुड़ान के साथ ही सहयोग बढ़ाया है और लष्करी सहायता भी प्रदान की है। इस पृष्ठभूमि पर सुड़ान को इथियोपिया के विरोध में संघर्ष के लिए मज़बूर करके इजिप्ट तुर्की पर दबाव बढ़ाने की कोशिश कर सकता है, ऐसा दावा कुछ विश्‍लेषक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.