अमरिकी अधिकारी एवं व्हेनेजुएला के नेताओं के विरोधी हिंसा को कडा प्रत्युत्तर मिलेगा – अमरिकी सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन से इशारा

Third World Warवॉशिंगटन/कॅराकस: ‘व्हेनेजुएला के मदुरो इन्हें क्युबा से प्राप्त हो रहा समर्थन और उनके लष्कर एवं सुरक्षा व्यवस्था पर क्युबा ने बनाया नियंत्रण की जानकारी अमरिका को है| किसी ने भी अमरिकी राजनीतिक अधिकारी, व्हेनेजुएला के नेता या संसद के विरोध में हिंसा करने की या इन्हें हानि पहुंचाने की कोशिश की तो वह कानून का उल्लंघन साबित होगा और इसके विरोध में अमरिका कठोर प्रत्युत्तर देगी, ऐसी कडी चेतावनी अमरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन इन्होंने दी है|

पिछले हफ्तें में अमरिकी विदेश मंत्री माईक पोम्पिओ इन्होंने भी व्हेनेजुएला के मदुरो सरकार को अमरिकी अधिकारियों को हाथ लगाया तो बडी कार्रवाई करने की धमकी दी थी| कुछ दिनों पहले व्हेनेजुएला के विपक्षी नेता ‘जुआन गैदो’ इन्होंने अंतरिम राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर शपथ ग्रहण की थी| उसके बाद व्हेनेजुएला के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सियासी गतिविधियां तेज हुई है| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने गैदो इन्हें व्हेनेजुएला के प्रमुख के तौर पर मंजुरी दी है| उसके बाद सिर्फ ४८ घंटों में लैटिन अमरिका एवं युरोप के प्रमुध देशों के साथ लगभग २० देशों ने गैदो इन्हें राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर मंजुरी देने का ऐलान किया था|

अमरिकी अधिकारी, व्हेनेजुएला, नेताओं, विरोधी, हिंसा, कडा प्रत्युत्तर, मिलेगा, अमरिकी सुरक्षा सलाहकार, जॉन बोल्टन, इशारायुरोप के शीर्ष देशों ने गैदो इन्हें मान्यता देने के साथ ही निकोलस मदुरो इन्हें अगले आठ दिनों में देश में दुबारा चुनाव कराने के लिए चेतावनी दी थी| मदुरो इन्होंने यह चेतावनी? ठुकराई थी और इस स्वरूप का कोई भी दबाव का स्वीकार नही करेंगे, यह स्पष्ट किया था| मदुरो इन्होंने दबाव ठुकराने का चित्र खडा किया है, फिर भी पहली बार विपक्ष के साथ चर्चा करने के लिए तैयारी दिखाकर सब कुछ सही ना होने के संकेत भी दिए थे|

इस पृष्ठभुमि पर शनिवार के दिन अमरिका की बिनती के बाद संयुक्त राष्ट्रसंघ में व्हेनेजुएला का मुद्दा उपस्थित किया गया| इस दौरान अमरिकी विदेश मंत्री माईक पोम्पिओ इन्होंने मदुरो इनकी ‘माफिआ स्टेट’ के तौर पर आलोचना की और अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने ठोस भूमिका अपनाकर पक्ष लेने का यही अवसर है, यह इशारा दिया| ‘इसके बाद किसी भी प्रकार समय की बर्बादी या दांव नही चलेंगे| आप आजादी के लिए संघर्ष कर रहे गुटों के पक्ष में नही होंगे तो मदुरो इनकी अराजकता का समर्थक साबित होंगे, यह एहसास रखे, ऐसे कडे शब्दों में पोम्पिओ इन्होंने सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों को सुनाया|

अमरिका के साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रमुख सदस्यों ने जाहीर तौर पर विरोध में भूमिका अपनाई है, फिर भी मदुरो अपनी सत्ता कायम रखने के लिए कोशिश कर रहे है| इसके लिए उन्होंने क्युबा के साथ रशिया, चीन, ईरान, तुर्की जैसे देशों की सहायता पाने के लिए गतिविधियां शुरू की है| रशिया और चीन ने संयुक्त राष्ट्रसंघ में जाहीर तौर पर मदुरो का पक्ष लेकर अमरिका व्हेनेजुएला में बगावत करा रही है, यह आरोप भी किया| मदुरो इन्होंने देश अपनी पकड दिखाने के लिए लष्करी अभ्यास का आयोजन किया है और यह अभ्यास देश के इतिहास में सबसे अहम अभ्यास होने का दावा भी किया है| इस अभ्यास की पृष्ठभुमि पर रशिया ने ४०० कंत्राटी सैनिकों की टुकडी मदुरो इनकी सुरक्षा के लिए व्हेनेजुएला रवाना की है, ऐसा समाचार प्रसिद्ध हुआ है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.