संयुक्त राष्ट्रसंघ के आवाहन के बाद भी दक्षिण सुदान में लड़ाई तीव्र

चिनी शांतीसैनिकों समेत ३०० से अधिक लोगों की मौत

जुबा, दि. ११ (वृत्तसंस्था) – पाँच साल पहले अफ्रीका खंड में नये स्वतंत्र देश की पहचान बनानेवाले दक्षिण सुदान में फिर एक बार तीव्र हिंसा भड़क उठी है| ९ जुलाई को दक्षिण सुदान अपना पाँचवाँ स्वतंत्रतादिवस मनायें, इससे पहले ही हिंसा की शुरुआत हो चुकी है| इस हिंसा में चीन के दो शांतिसैनिकों समेत ३०० से अधिक लोगों की मौत हुई है|

दक्षिण सुदानदक्षिण सुदान के राष्ट्राध्यक्ष सल्वा किर और उपराष्ट्राध्यक्ष रिक मचार इनके बीच पैदा हुए मतभेदों की वजह से लड़ाई शुरू हुई है| संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद द्वारा आवाहन किया जाने के बाद भी लड़ाई शुरू है| कहा जाता है कि दक्षिण सुदान गृहयुद्ध की कगार पर खड़ा है|

सन २०११ में दक्षिण सुदान, सुदान से अलग हुआ और इसके बाद सिर्फ दो साल में ही ज़ोरदार लड़ाई शुरू हो गयी| सन २०१३ के आखिर से लेकर सन २०१५ तक यह लड़ाई चलती रही| वांशिक तथा राजकीय स्तर पर शुरू इस लड़ाई में करीब ५० हजार से भी अधिक लोगों की मौत हुई थी| अगस्त २०१५ में हुए शांतिविराम समझौते के बाद लड़ाई रुक गई थी| लेकिन शंतिविराम को एक साल पुरा होने से पहले ही फिर से नया संघर्ष शुरु हो चुका है और इससे चिंता की स्थिति पैदा हुई है|

south-sudan1दक्षिण सुदान में पिछले हफ्ते गुरुवार से नये संघर्ष की चिंगारी भड़कना शुरू हुआ| शुक्रवार को राष्ट्राध्यक्ष किर और उपराष्ट्राध्यक्ष रिक मचार ने साथ मिलते हुए संघर्ष रोकने का आवाहन किया था| इस आवाहन के बाद शनिवार को लड़ाई रुक गयी थी| लेकिन रविवार से फिर लड़ाई को शुरूवात हो गयी| उपराष्ट्राध्यक्ष मचार ने आरोप लगाया है कि राष्ट्राध्यक्ष के समर्थक रहे सेना विभाग द्वारा तोपों और हेलिकॉप्टर्स की सहायता से, उनके निवासस्थान पर तथा समर्थकों के शिबिरों पर हमला किया गया|

दक्षिण सुदान की राजधानी जुबा में घमासान लड़ाई शुरू हो चुकी है| संयुक्त राष्ट्रसंघ के दफ्तर तथा शिबिरों पर भी हमले हुए हैं। इन हमलों में दो चिनी शांतिसैनिकों को प्राण गँवाने पड़े तथा कई शांतिसैनिक गंभीर रूप से ज़ख़्मी हुए है| संयुक्त राष्ट्रसंघ ने इस हमले पर तीव्र नाराज़गी तथा खेद जताया है| साथ ही, दोनो नेताओं को लड़ाई रोकने का आवाहन किया है| पिछले गुरुवार से शुरू हुई इस संघर्ष में अब तक ३० नागरिकों के साथ, ३०० से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है|

अमरिकी विदेश मंत्रालय ने दक्षिण सुदान में चल रही हिंसा का तीव्र  निषेध किया है| अमरीका के विश्‍लेषक एरिज रिव्हज् ने दावा किया है कि इस हिंसा के पीछे उपराष्ट्राध्यक्ष रिक मचार ने राष्ट्राध्यक्ष की हुक़ूमत गिराने के लिए रची साज़िश है| इस साज़िश को सुदान के राष्ट्राध्यक्ष ओमर बशिर का समर्थन मिलने की बात भी रिव्हज् द्वारा बतायी गयी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.