कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर किसी भी क्षण स्थिति बिगडेगी – सेनाप्रमुख जनरल बिपीन रावत

नई दिल्ली – कश्मीर की नियंत्रण रेखा की स्थिति किसी भी क्षण बिगड सकती है| इस स्थिति का सामना करने के लिए भारतीय सेना तैयार रहें, यह संदेशा सेनाप्रमुख जनरल बिपीन रावत ने दिया है| नियंत्रण रेखा पर फिलहाल पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी शुरू है और इसे भारतीय सेना करारा जवाब भी दे रही है| ऐसी स्थिति में सेनाप्रमुख ने जारी किया इशारा ध्यान आकर्षित कर रहा है|

केंद्रीय गृहराज्यमंत्री जी.किशन रेड्डी ने लोकसभा में अहम जानकारी रखी थी| केंद्र सरकार ने जम्मूकश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करनेवाली धारा ३७० हटाने का प्रस्ताव ५ अगस्त के रोज संसद में रखा था| तभी से अक्टुबर महीने तक पाकिस्तान ने करीबन सीमापर गोलीबारी करके ९५० बार युद्धविराम का उल्लंघन किया था| पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम(बैट) की नियंत्रण रेखापर हरकतें बढी है

भारतीय सेना ने बैट की घुसपैठ की कोशिश भी नाकाम की है और इस दौरान हुई मुठभेड में बैट के दो कमांडर्स भी मारे जाने की खबर है| इसपर भारत ने गंभीरता से संज्ञान यिा है और भारतीय सेनाप्रमुख ने जारी किया संदेशा भारतीय सेना की तैयारी दिखा रहा है| नियंत्रण रेखा की स्थिति कभी भी बिगड सकती है, यह ध्यान में रखकर भारतीय सेना तैयारी रखें, यह कहकर सेनाप्रमुख ने पाकिस्तान को कडी चेतावनी दी है|

पर, पाकिस्तान की हरकतों पर करारा जवाब देने की तैयारी भारत रखता हो, फिर भी भारत स्वयं पहले कोई भी कार्रवाई नही करेगा, यह संकेत सेनाप्रमुख ने एक दिन पहले ही दिए थे| भारत को पाकिस्तान पर नियंत्रण पाने की जरूरत ही नही है, क्यों की पाकिस्तान धीरे धीरे स्वयं ही आउट ऑफ कंट्रोलहो रहा है| फिलहाल आत्मघात की राह पर चल रहे पाकिस्तान पर कोई भी कार्रवाई करने की भारत को जरूरत नही है, यह बात भी सेनाप्रमुख ने स्पष्ट की|

इस दौरान, सेनाप्रमुख जनरल बिपीन रावत ३१ दिसंबर के रोज सेवानिवृत्त हो रहे है और वर्तमान में उपलष्करप्रमुख पद पर कार्यरत लेफ्टनंट जनरल मुकुंद नरवणे भारतीय सेनाप्रमुख का जिम्मा संभालेंगे| इस दौरान जनरल रावत देश के पहले रक्षादलप्रमुख पद पर नियुक्त होंगे, यह भी बातचीत हो रही है| तीनों दलों में समन्वय और सहयोग बढाने के साथ ही निर्णय प्रक्रिया गतिमान करने के लिए रक्षादलप्रमुख पद निर्माण करने की जरूरत देखकर इस पद का निर्माण किया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.