असम में बाढ़ से बनीं स्थिति हुई और गंभीर

गुवाहाटी – असम में ब्रह्मपुत्रा नदी से बनीं बाढ़ की स्थिति से राज्य के २३ जिलों के दो हज़ार से भी अधिक गाँवों का बड़ा नुकसान हुआ है। वहाँ पर बाढ़ से बनी स्थिति और गंभीर हुई है और लगभग साढ़े नौ लाख लोग विस्थापित हुए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री से चर्चा की और वहाँ की बाढ़ से बनी स्थिति का जायज़ा लिया। साथ ही, इस स्थिति का मुकाबला करने के लिए केंद्र सरकार हर तरह की सहायता प्रदान करेगी, यह भरोसा भी गृहमंत्री ने दिलाया।Aasam-Flood

असम में पिछले हफ़्ते से मुसलाधार बारीश हो रही है। इसी बीच ब्रह्मपुत्रा नदी ने खतरे का स्तर लांघ दिया है और इससे असम के तिनसुकिया, गोलाघाट और लखिमपूर जिले के कई गाँव पानी में डूबे हैं। इन जिलों में स्थित नदियाँ कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इससे बनीं बाढ़ की स्थिति ने, राज्य के ६८,८०६ हेक्टर खेती का बुरी तरह से नुकसान किया है। ऐसे में, बाढ़ में फँसे लोगों को इस संकट की स्थिति से बाहर निकालने के लिए राहतकार्य तेज़ हुआ है।Flood-Aasam

असम के ‘नैशनल डिझास्टर रिस्पॉन्स फोर्स’ और ‘असम स्टेट डिझास्टर रिस्पॉन्स फोर्स’ ने असम की बाढ़ में फँसे २७ हज़ार लोगों को सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित किया है। इसी बीच, रविवार की सुबह गुवाहाटी के खरगुली क्षेत्र में भूस्खलन हुआ और इसमें एक महिला की मौत हुई। इसके बाद प्रशासन ने, इस जगह से बाहर निकलने के लिए लोगों को आवाहन किया। इस बाढ़ में अब तक २० लोगों की मृत्यु हुई है।

अगले कुछ दिनों में असम में बनी बाढ़ की स्थिति और भी गंभीर होगी, ऐसी चेतावनी यंत्रणाओं ने दी है। इसी के साथ त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिझोराम में भी मूसलाधार बारिश होगी, ऐसा अंदाज़ा व्यक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.