रशिया में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन की लोकप्रियता में लक्षणीय गिरावट – रशियन संशोधन संस्था का सर्वेक्षण

russia-putinमॉस्को – रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन की लोकप्रियता में गंभीर दखल लेने जितनी गिरावट हुई है। रशिया का युवा वर्ग पुतिन के नेतृत्व पर समाधानी ना होने की बात, हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण के जरिए सामने आयी है। कोरोना वायरस का संकट और ऍलेक्सी नॅव्हॅल्नी पर की हुई कार्रवाई ये प्रमुख कारण होने का दावा रशियन संशोधन संस्था ने किया है।

‘लेवाडा सेंटर’ इस स्वयंसेवी संस्था ने किए सर्वेक्षण के अनुसार, १८-२४ उम्र गुट में से ४६ प्रतिशत रशियन युवा वर्ग पुतिन की कार्य पद्धति से सहमत नहीं है। पिछले साल इसी उम्र गुट के असमाधानी युवा वर्ग की संख्या ३१ प्रतिशत इतनी थी। इस कारण युवा वर्ग में होने वाली पुतिन की लोकप्रियता में १५ प्रतिशत से गिरावट हुई होने की जानकारी इस संस्था ने जारी की है।

russia-putinकोरोना वायरस के संकट के दौर में रशियन सरकार ने अपनायीं नीतियों के बारे में इस युवा वर्ग में गुस्सा बढ़ता चला गया है। वहीं, पुतिन के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले नॅव्हॅल्नी पर हुआ विषप्रयोग और उसके बाद हुई गिरफ्तारी भी इसके लिए कारणीभूत होने का इस संस्था का कहना है।

पिछले साल के अगस्त महीने में ऍलेक्सी नॅव्हल्नी पर प्राणघातक विषप्रयोग हुआ था। पुतिन के कड़े विरोधी माने जाने वाले नॅव्हॅल्नी पर हुए इस विषप्रयोग के लिए रशियन सरकार जिम्मेदार होने का आरोप हुआ था।

russia-putinकुछ दिन पहले नॅव्हॅल्नी रशिया में लौट आने के बाद उन्हें शीघ्रता से गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। इसलिए रशिया में नॅव्हॅल्नी के समर्थक और पुतिन कि विरोधको ने दो बार बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए थे। इन प्रदर्शनकारियों पर रशियन सुरक्षा यंत्रणा ने अब तक की कार्रवाई में आठ हज़ार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें युवा वर्ग का बड़े पैमाने पर समावेश है ।

इसी बीच, रशियन सुरक्षा यंत्रणाओं ने पुतिन विरोधकों पर अधिक कड़ी कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। वहीं, नॅव्हॅल्नी ने जेल से अपने समर्थकों को भेजे संदेश में, अपने डर को मात देने का आवाहन किया है। नॅव्हॅल्नी का यह संदेश पुतिन के विरोध में बड़े प्रदर्शनों को उकसाने वाला होने का दावा किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.