लीबिया में हुआ सात भारतीयों का अपहरण

नई दिल्ली/त्रिपोली – लीबिया में सात भारतीय नागरिकों का अपहरण होने की जानकारी की भारतीय विदेश मंत्रालय ने पुष्टी की है। बीते महीने में यह सात लोग त्रिपोली हवाई अड्डे पर जा रहे थे तभी उनका अश्‍वरीफ से अपहरण हुआ। इन सातों भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए भारत सरकार कोशिश कर रही है। भारत और लीबिया के अधिकारी इस मसले को लेकर लगातार संपर्क में होने की जानकारी भी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने साझा की है।

india-libya१४ सितंबर को यह सात भारतीय स्वदेश लौटने के लिए त्रिपोली हवाई अड्डे पर जा रहे थे तभी अश्‍वरीफ इलाके में उन्हें अगवा किया गया। अपहरण हुए यह लोग आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। इन सातों की रिहाई के लिए भारतीय दूतावास के अधिकारी कोशिश कर रहे हैं।

दूतावास ने लीबिया की सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से लगातार संपर्क बनाए रखा है। अपहरण करनेवालों ने इन्हें रोजगार देनेवाली कंपनी से संपर्क किया है। यह सभी सुरक्षित हैं। साथ ही हम इन सभी भारतीय नागरिकों के परिवार के साथ संपर्क बनाए हुए हैं और इन सातों को सुरक्षित रिहा करने की कोशिश में जुटे होने की जानकारी श्रीवास्तव ने साझा की। इसी बीच इन भारतीय नागरिकों का अपहरण किसने किया, यह जानकारी साझा नहीं की गई है।

india-libyaअरब स्प्रिंग की लहर में वर्ष २०११ में मुअम्मर गद्दाफी की हुकूमत का तख्ता पलटने से ही लीबिया में अस्थिरता का माहौल है। वहां पर जारी गृहयुद्ध में बहुत हिंसा हो रही है। सितंबर २०१५ में लीबिया के संघर्ष की पृष्ठभूमि पर भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को लीबिया ना जाने की सलाह दी थी। इसके बाद वर्ष २०१६ में लीबिया की स्थिति अधिक खराब होने के बाद भारत ने लीबिया जाने पर प्रतिबंध लगाए थे। यह प्रतिबंध अभी भी बरकरार हैं। लीबिया में भारतीयों का अपहरण होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले, वर्ष २०१५ में भी चार भारतीयों का वहां पर अपहरण हुआ था और कुछ महीने बाद उन्हें रिहा किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.