मुंबई पर हुए २६/११ के हमले के मामले में पाकिस्तानी लष्करी अधिकारियों के विरोध में सत्र न्यायालय ने जारी किया गैर जमानती वॉरंट

मुंबई – मुंबई पर हुए २६/११ के हमले के षडयंत्र में शामिल दो पाकिस्तानी लष्करी अधिकारियों के विरोध में मुंबई के सत्र न्यायालय ने गैर जमानती वॉरंट जारी किया है| ‘मेजर अब्दुल रहमान पाशा’ और ‘मेजर इक्बाल’ इन्होंने ‘लश्कर ए तोयबा’ की मुंबई पर हमला करने के लिए सहायता करने का आरोप है| मुंबई पुलिस ने दाखिल किए आरोप पत्र में पाकिस्तान लष्करी अधिकारियों को ‘मोस्ट वॉंटेड’ घोषित किया है| मेजर इक्बाल अभी भी पाकिस्तान की कुख्यात गुप्तचर यंत्रणा ‘आईएसआई’ की सहायता से भारत विरोधी गतिविधियां कर रहा है, ऐसा दावा किया जा रहा है|

मुंबई पर हुए आतंकी हमले के आरोपी और ‘लश्कर’ का आतंकवादी ‘सय्यद झबिउद्दीन अन्सारी – ‘अबु जिंदाल’ के विरोध में मुंबई के सत्र न्यायालय में मुकदमा शुरू है| उसी समय २६/११ का हमला होने से पहले ‘लश्कर’ के लिए मुंबई में कई जगहों की ‘रेकी’ करनेवाले ‘डेव्हिड कोलमन हेडली’ इस आतंकी को भी भारत लाने की कोशिश शुरू है| हेडली यह अमरिकी सुरक्षा यंत्रणा के कब्जे में है और मुंबई हमले के आरोपियों के विरोध में कानूनी कार्रवाई करने के लिए सहायता हो, इस लिए ‘हेडली’ को भारत में लाया जा रहा है| इसके पहले हेडली ने ही दी जानकारी में पाकिस्तानी लष्कर के दो वरिष्ठ अधिकारियों का मुंबई हमले में सीधा हात होने की बात कही थी|

मुंबई में कौन सी जगहों पर हमले करने है, यह तय किया जा रहा था तभी पाशा और इक्बाल यह लश्कर के नेताओं के साथ ही थे| उनकी बैठक में ‘लश्कर’ का आतंकी झकी उर रेहमान लख्वी, साजिद मिर और अबु खाफा यह आतंकी भी उपस्थित थे, यह जानकारी हेडली ने दी थी| हेडली ने दी इस गवाही के साथ पाशा और इक्बाल का मुंबई पर हुए आतंकी हमलें से संबंध होने के सबुत प्राप्त हुए है, ऐसा सरकारी वकिलों ने कहा है| इन सबुतों के आधार पर ही मुंबई पुलिस ने पाकिस्तान के दोनों लष्करी अधिकारियों को ‘मोस्ट वॉंटेड’ घोषित किया है| साथ ही सत्र न्यायालय में इन दोनों के गिरफ्तारी के लिए प्रस्ताव रखा था| इस पर सत्र न्यायालय ने किए निर्णय में पाकिस्तान के दोनों लष्करी अधिकारियों के विरोध में गैर जमानती वॉरंट जारी किया है|

इस दौरान, मेजर पाशा अब पाकिस्तानी लष्कर की सेवा से निवृत्त होने का दावा किया जा रहा है| वही, मेजर इक्बाल अभी भी ‘आईएसआई’ के लिए काम करने की और भारत के विरोध में शुरू गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी हेडली ने दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.