अफ़गान सेना के हमले में तालिबान का बड़ा नेता ढ़ेर

afghan-military-taliban-leader-dead-2काबुल – तालिबान के प्रमुख गुट हक्कानी नेटवर्क का प्रमुख जलालुद्दीन हक्कानी का बेटा अनस हक्कानी अफ़गान सेना की कार्रवाई में मारा गया है। अफ़गान सेना की यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। साथ ही इसका मारा जाना तालिबान के साथ हक्कानी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है। दोहा में हुई बातचीत में अनस हक्कानी शामिल था।

afghan-military-taliban-leader-dead-1अफ़गानिस्तान की सेना ने दो दिन पहले पाकिस्तानी सीमा के करीबी पाकतिक और हेल्मंड प्रांतों में कार्रवाई करके बड़ी संख्या में तालिबानी आतंकियों को मार गिराया था। इस दौरान तालिबान के दो बड़े कमांडर ढ़ेर होने की जानकारी अफ़गान वृत्तसंस्था ने प्रसिद्ध की थी। इनमें से एक दोहा की बातचीत में शामिल हुए तालिबानी नेता के भाई का और कमांडर के बेटे का समावेश होने की बात इस खबर में कही गई थी। इन मारे गए बड़े आतंकी कमांडर के नाम अनस हक्कानी और अब्दुल हक ओमारी बताए गए हैं।

ओसामा बिन लादेन और मुल्ला ओमर से करीबी ताल्लुकात रखनेवाला जलालुद्दीन हक्कानी अब जीवित नहीं है। उसके बाद सिराजुद्दीन हक्कानी ने हक्कानी नेटवर्क का नियंत्रण अपने हाथों में लिया था। इसी बीच अनस हक्कानी को अमरीका ने कुछ वर्ष पहले हिरासत में लिया था। लेकिन, इसके कुछ महीनों बाद तालिबान ने अपहरण किए विदेशी नागरिकों की रिहाई करने के बदले में अनस हक्कानी को रिहा करवाया था। यही अनस हक्कानी तालिबान के कुछ प्रमुख नेताओं में से एक माना जाता था। अमरीका और तालिबान के बीच कतार के दोहा में हुई बातचीत में अनस हक्कानी भी शामिल था। इसी से तालिबान में उसका स्थान स्पष्ट होता है।

इसी कारण अनस हक्कानी को मारकर अफ़गान सेना ने तालिबान को बड़ा झटका दिया है। बीते कुछ हफ्तों से तालिबान के अफ़गानिस्तान में बड़ी आक्रामकता से आगे बढ़ने की खबरें लगातार सामने आ रहीं थी। अफ़गान सेना बिना लड़े तालिबान के सामने हथियार रख रही हैं, ऐसे दावे भी किए जा रहे थे। कुछ स्थानों पर ऐसी स्थिति बनी है, फिर भी काफी स्थानों पर अफ़गान सेना तालिबान से टकरा रही है और तालिबान को परास्त भी कर रही है, ऐसे दावे अफ़गान सरकार ने किए थे। ऐसे में अब अनस हक्कानी जैसे तालिबान के अहम नेता को खत्म करके अफ़गान सेना तालिबान को खुली चुनौती देती हुई दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.