फिलिपाईन्स के बाद हॉंगकॉंग में हुई ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ के मरीज की मौत – दुनियाभर में हुए ४२७ लोग इस बिमारी का शिकार

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरहॉंगकॉंग: चीन के वुहान कोरोना व्हायरसके फैलने में अब बढोतरी हो रही है और इस बिमारी के चपेट में अबतक २६ देश फंस चुके है| इसी दौरान चीन के अलावा वुहान कोरोना व्हायरससे हॉंगकॉंग में एक मरिज ने दम तोडा है| यह मरीज वुहान से ही हॉंगकॉंग पहुंचा था, ऐसी जानकारी स्पष्ट हो रही है| कुछ दिन पहले वुहान से फिलिपाईन्स पहुंचे नागरिक की मौत हुई थी| अब इस व्हायरस ने चीन और फिलिपाईन्स के बाद हॉंगकॉंग में एक नागरिक को शिकार दिया है|

चीन के वुहान कोरोना व्हायरसकी बिमारी ने अबतक एशिया और यूरोपिय महाद्वीप के कुल २५ देशों में प्रवेश किया है| सोमवार के दिन आग्नेय एशिया के मलेशिया और यूरोप के बेल्जियम में वुहान कोरोना व्हायरसके मरिज देखें गए| चीन के अलावा अन्य देशों में अबतक २०० लोग वुहान कोरोना व्हायरसके चपेट में है| इनमे से अधिकांश मरीज जापान, थायलैंड और सिंगापूर में है| फिलिपाईन्स ने वुहान कोरोना व्हायरसकी चपेट में फंसने की आशंका से लगभग १०० से भी अधिक लोगों को निगरानी में रखने की जानकारी प्राप्त हुई है|

मरीजों की संख्या लागतार बढ रही है और इससे दुनिया भर के अलग अलग देशों ने इस बिमारी के रोकथाम के लिए लिए आक्रामक प्रावदान करना शुरू किया है| जापान ने चीन के शहरों के लिए उडान भरनेवाले विमानों की संख्या कम की है| अमरिका समेत यूरोपिय देशों ने पहले ही चीन के शहरों को जोडनेवाली हवाई सेवा बंद करने का निर्णय किया है| तैवान, जापान, दक्षिण कोरिया समेत अधिकांश एशियाई देशों ने चीन से पहुंच रहे यात्रियों पर प्रतिबंध लगाए है|

इसी बीच रशिया ने अपने नागरिकों को चीन के वुहान शहर से बाहर निकालने के लिए लष्करी विमान उपलब्ध कराया है| हुबेई प्रांत से करीबन १३२ रशियन लोगों ने चीन छोडने की तैयारी दिखाई है और दो विमानों से उन्हें स्वदेश पहुंचाने की तैयारी हो रही है| अलग अलग देश अपने नागरिकों को चीन से बाहर निकालने की तैयारी कर रहे है, ऐसे में कंबोडिया के प्रधानमंत्री ने छात्रों से भेंट करने के लिए वुहान की यात्रा करने का ऐलान किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.