हौथियों के हमलों में बढ़ोतरी होने के बाद येमन में शुरू हुई सौदी की लष्करी गतिविधियां

एडन – अमरीका के बायडेन प्रशासन ने आतंकी संगठनों की सूचि से नाम हटाने के कारण अधिक आक्रामक हुए हौथियों ने येमन में जारी हमले तीव्र किए हैं। कुछ घंटे पहले ही हौथियों ने येमन की सेना को खदेड़कर बड़े अहम मारिब शहर पर कब्ज़ा किया। हौथियों के इन हमलों पर बायडेन प्रशासन ने काफी सौम्य बयान किया है। तभी, इन हमलों से सावधान हुए सौदी अरब और सौदी के अरब मित्रदेशों ने येमन में लष्करी तैनाती बढ़ाई है।

houthi-yemen-saudi-militaryअमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने कार्यकाल के दौरान ईरान से हथियारों की सहायता प्राप्त कर रहे हौथी को आतंकी संगठनों के सूचि में शामिल किया था। लेकिन, ट्रम्प प्रशासन के निर्णय पलटने का काम करनेवाले बायडेन ने आतंकियों की सूचि से हौथी का नाम हटाने के संकेत दिए थे। साथ ही अब तक सौदी को प्रदान हो रहे रक्षा संबंधित अमरीका के सहयोग पर पुनर्विचार करने का ऐलान भी बायडेन ने किया था।

बायडेन प्रशासन के इस ऐलान की वजह से आत्मविश्‍वास में बढ़ोतरी हुए हौथी बागियों ने इस महीने के शुरू से ही येमन में जारी हमलों की तीव्रता बढ़ाई है। इन हमलों में येमन की सेना के सैंकड़ों सैनिक मारे गए हैं, यह दावा किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों से हौथियों के हमलों पर अमरीका की तीखी प्रतिक्रिया प्राप्त होने की उम्मीद थी। लेकिन, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने येमन में जारी संघर्ष खत्म करने की आवश्‍यकता बयान करके आतंकी संगठनों की सूचि से हौथी संगठन का नाम हटाने का ऐलान किया। ऐसा करके येमन के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के द्वार खोले हैं, यह बात बायडेन ने स्पष्ट की थी।

लेकिन, बायडेन के इस ऐलान के कुछ घंटों बाद ही हौथी बागियों ने येमन के राष्ट्राध्यक्ष सालेह की सरकार के नियंत्रण वाले हदरामौत और शाब्वा प्रांतों पर हमले किए। राजधानी सना से मात्र ७५ मील दूरी पर स्थित मारिब शहर पर हौथियों ने गुरूवार के दिन कब्ज़ा किया। मारिब शहर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का बड़ा अहम शहर समझा जाता है। इसके साथ ही मारिब में बने बाँध पर भी हौथियों ने कब्ज़ा किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते समय बायडेन प्रशासन ने हौथियों को येमन में जारी संघर्ष बंद करने का आवाहन किया है।

houthi-yemen-saudi-militaryतभी हौथी ने शुरू की हुई हिंसा रोकने के लिए सौदी अरब और सौदी के अरब मित्रदेशों ने येमन में फिरसे अपनी लष्करी गतिविधियां तेज़ की हैं। मारिब शहर को हौथियों के नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए सौदी की बख्तरबंद गाड़ियां दाखिल होने की जानकारी सामने आ रही है। इसके साथ ही सौदी के लड़ाकू विमान हौथियों पर हवाई हमला करने की तैयारी में होने की खबरें प्रसिद्ध हो रही हैं। इस वजह से येमन में जारी संघर्ष अधिक भड़कने की संभावना में भी बढ़ोतरी हुई है।

इसी बीच, हौथी का नाम आतंकी संगठनों की सूचि से हटाने के बाद अमरीका के बायडेन प्रशासन ने इस संगठन के साथ गुप्त चर्चा शुरू की है। अमरीका ने येमन के लिए नियुक्त किए गए विशेषदूत टिम लेंडर्किंग ने माध्यमों से की बातचीत के दौरान यह जानकारी प्रदान की। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन का संदेशा अलग अलग मार्गों से हौथियों तक पहुँचाया जा रहा है, यह बयान भी लेंडर्किंग ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.