सौदी अरेबिया की राजशाही में सत्तासंघर्ष भड़क उठा; ‘किंग सलमान’ द्वारा प्रिन्स नईफ के विशेषाधिकारों में कटौती

रियाध, दि. १९ : सौदी अरेबिया की राजशाही द्वारा जारी किये आदेश में, क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन नईफ के पास होनेवाले, न्यायव्यवस्थाविषयक विशेष अधिकार ख़ारिज कर देने का ऐलान किया गया है| करीब दो दिन पहले जारी किया हुआ यह आदेश, सौदी अरेबिया की राजशाही में चल रहे निजी सत्तासंघर्ष का नतीजा है, ऐसा माना जाता है| सौदी राजशाही में पिछले कुछ महिनों से प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान का हुआ आकस्मिक उदय ग़ौर फ़रमानेवाला साबित हुआ है| प्रिन्स अहमद बिन सलमान अन्य राजकुमारों को पीछे छोड़कर राजगद्दी पर अपना हक जतायेगा, ऐसा दावा भी कुछ मीडीया द्वारा किया जा रहा है|

सौदी अरेबिया की राजशाही

सौदी अरेबिया के सर्वेसर्वा ‘किंग सलमान’ ने पिछले कुछ महिनों में, अपने बेटे प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान को आगे लाने के लिए बाकायदा कोशिश शुरु की है| आंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रशिया की सहायता से हुआ ईंधन समझौता, अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के साथ हुई चर्चा, यमन में चल रहा संघर्ष, सौदी के निजी अर्थिक सुधार जैसे प्रमुख घटनाक्रम में प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान का स्थान मध्यवर्ती रहा है, ऐसा दिख रहा है| ‘किंग सलमान’ ने उसे बतौर अपना उत्तराधिकारी निश्‍चित किया है, ऐसी चर्चा सौदी के अंतर्गत दायरे में शुरु हई है|

लेकिन ‘किंग सलमान’ की यह कोशिश राजशाही के अन्य राजकुमार तथा बड़े बुजुर्गों को पसंद नहीं आयी है, ऐसा सामने आ रहा है| लेकिन इनमें से बहुत से राजपुत्र और बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों के अधिकार और उनका महत्त्व कम कर दिया गया है| लेकिन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान का चचेरा भाई प्रिन्स नईफ इसके लिए अपवाद (एक्सेप्शन) साबित हुआ था| प्रिन्स नईफ सौदी अरेबिया के अंतर्गत रक्षा विभाग के मंत्री हैं और उनके पास ‘रिलिजिअस मिनिस्ट्री’, ‘न्यायविभाग’ तथा गुप्तचर विभाग की भी जिम्मेदारी है| इस पद की वजह से ‘प्रिन्स नईफ सौदी राजवंश के दूसरे नंबर के सामर्थ्यशाली इन्सान जाने जाते हैं|

लेकिन दो दिन पहले सौदी राजशाही द्वारा जारी किये गये आदेश में से प्रिन्स नईफ के अधिकारों में भी कटौती करने की कोशिश शुरु हुई है ऐसा दिखाई दे रहा है| इस आदेश के ज़रिये न्यायविभाग का नाम बदलकर ‘ऑफिस ऑफ पब्लिक प्रॉसिक्युशन’ ऐसा किया गया है और इस विभाग के प्रमुख ठेंठ किंग सलमान को रिपोर्ट करेंगे, ऐसा कहा गया है| इससे पहले इस प्रमुख की नियुक्ती से लेकर गुनाहों की जाँच और न्यायव्यवस्था के बारे में सभी अधिकार प्रिन्स नईफ के पास थे| लेकिन उनसे ये अधिकार छिनकर किंग सलमान ने, अपने बेटे ‘प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान’ को चुनौती देने की कोशिश करनेवालों को उचित संदेश दिया है, ऐसा माना जाता है|

प्रिन्स नईफ पिछले दो सालों से ज़्यादा चर्चा में नहीं हैं, लेकिन उन्हें चुनौती देने की ताकत राजवंश के अन्य किसी भी व्यक्ति के पास नहीं है, ऐसा कहा जाता है| इस पृष्ठभूमि पर, उनके अधिकार में कटौती करने का ‘किंग सलमान’ ने लिया फैसला, यह अपने बेटे का स्थान और भी मज़बूत करने की कोशिशों का हिस्सा है, ऐसा दावा किया जाता है|

आखात में कुछ मीडिया ने, ‘सौदी राजवंश के निजी संघर्ष की ओर ज़्यादा ध्यान ना जायें इसके लिए ‘यमन’ और ‘कतार’ जैसे संघर्ष शुरू कर दिये गये हैं’ ऐसा दावा किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.