सौदी अरेबिया में भीषण आतंकवादी हमलों की कोशिश नाकाम; आत्मघाती हमलेवार ढेर, पाँच पुलीसकर्मियों समेत ११ लोग घायल

रियाध, दि. २४ : सौदी अरेबिया में इस्लामधर्मियों का सबसे पवित्र श्रद्धास्थान जाने जानेवाले मक्का शहर में आतंकी हमले की साज़िश नाकाम हुई| सौदी अरेबिया की सुरक्षायंत्रणा ने की कार्रवाई के दौरान आत्मघाती हमलेवार ने विस्फोट किया होकर, उसमे पाँच पुलीस अधिकारियों समेत ११ लोग घायल हुए हैं| संयुक्त अरब अमिरात समेत सभी अरब और खाडी देशों ने इस आतंकी हमले की तीव्र बयानों में निंदा की है| सौदी अरेबिया के शाही खानदान के सत्तासमीकरणों में हुए बदलाव और कतार का बहिष्कार, इस पृष्ठभूमि पर ये दोनो वाक़ये ग़ौरतलब साबित होते हैं|

शुक्रवार के दिन सौदी की रक्षायंत्रणा ने जेद्दाह और मक्का में आतंकवादियों के खिलाफ़ कार्रवाई हाथ में ली थी| इस शहर के आतंकी गुटों ने हमले की साजिश रची है, यह जानकारी मिलने के बाद यह मुहिम हाथ में ली गयी थी| इस दौरान मक्का शहर के प्रमुख प्रार्थनास्थल रहे इलाके में और ‘अय्याद अल मसाफी’ के इलाके में सौदी रक्षायंत्रणा ने छापे मारे|

आत्मघाती हमलेवारइस दौरान प्रार्थनास्थल के नज़दीक ही एक तीन-मंज़िला ईमारत में एक हमलावर ने सुरक्षायंत्रणा के पथक पर गोलीबारी शुरू की| सुरक्षायंत्रणा ने भी क़रारा जबाब देते हुए गोलीबारी शुरू करने के बाद, हमलावर ने विस्फोटकों की मदद से आत्मघाती विस्फोट किया| इस हमले में ईमारत का बड़ा नुकसान हुआ होकर, इसमे ११ लोग घायल हुए हैं| घायलों में पाँच पुलीसकर्मियों समेत छह यात्रियों का समावेश है|

सौदी अरेबिया के अंतर्गतसुरक्षा विभाग ने दी जानकारी के अनुसार, इस आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी का अब तक किसीने स्वीकार नहीं किया है| इससे पहले सौदी अरेबिया में ‘अल कायदा’ समेत ‘आयएस’ जैसे आतंकी संगठनों ने हमलों की कोशिश की थी| ‘आयएस’ ने भी कुछ ही दिन पहले सौदी अरेबिया में आतंकी हमलें करने की धमकी दी थी| सौदी अरेबिया के मक्का शहर में हुए आतंकी हमले पर खाडी देशों से तीव्र प्रतिक्रिया आयी है| इस्लामधर्मियों का यह पवित्र महीना शुरू रहते समय ही यह हमला होना, यह बहुत निंदनीय वाकया है, ऐसी प्रतिक्रिया ज़्यादातर देशों ने दी है| इस हमले से आतंकवाद की व्याप्ति दिखायी दी होकर, ऐसे हमलो का कभी भी समर्थन नहीं किया जा सकता, ऐसा संयुक्त अरब अमिरात के विदेशमंत्री ने कहा है| ‘युएई’ के साथ जॉर्डन, इराक, ईरान, कतार जैसे देशों ने भी इस हमले पर तीव्र शोक जताया है|

सौदी अरेबिया के सर्वेसर्वा ‘किंग सलमान’ ने कुछ ही दिन पहले शाही खानदान में महत्त्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की थी| उससे पहले, सौदी की पहल से, आतंकवाद का पुरस्कार करने का इल्ज़ाम लगाते हुए कतार का बहिष्कार किया गया था। उसके बाद हुई हमले की यह कोशिश ग़ौरतलब साबित हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.