सौदी अरब और अन्य अरब देशों की सहयता से इस्रायल को ईरान पर हमलें करना मुमकिन होगा – इस्रायल के विदेशमंत्री का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

जेरूसलम – ‘ईरान ने परमाणु कार्यक्रम की सीमा लांघ दी तो इस्रायल भी अमरिका के साथ सौदी अरब और यूएई की सहायता से ईरान के विरोध में बडा मोर्चा खोल सकता है| ईरान पर हमलें करने के विकल्प पर भी विचार हो सकता है’, यह चेतावनी इस्रायल के विदेशमंत्री ‘यीस्रायल कात्झ’ ने दी है| इटली के समाचार  पत्र को दी मुलाकात के दौरान विदेशमंत्री कात्झ ने इस्रायल की तैयारी बयान की|

पिछले कुछ दिनों से ईरान से पश्‍चिमी देशों के साथ किए परमाणु समझौते का भंग हो रहा है| ईरान ने युरेनियम संवर्धन की तय सीमा लांघने से ब्रिटेन, फ्रान्स और जर्मनी ने भी नाराजगी व्यक्त की है| पर, ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर कायम है और जल्द ही सेंट्रिफ्युजेस की नई संख्या घोषित करेंगे, यह भी ईरान ने स्पष्ट किए है| ईरान के इस ऐलान पर अमरिका, यूरोपिय देश संताप व्यक्त कर रहे है तभी इस्रायली विदेशमंत्री ने ईरान को इशारा दिया है|

‘ईरान परमाणु हथियारों से सज्जित होना इस्रायल कभी भी बर्दाश्त नही करेगा| इस वजह से ईरान ने परमाणु कार्यक्रम के लिए तय की गई सीमा का उल्लंघन किया तो इस्रायल के हाथ में भी लष्करी कार्रवाई से जवाब देने के अलावा विकल्प नही बचेगा’, इसका एहसास कात्झ ने दिलाया| साथ ही ईरान के विरोध में इस्रायल के साथ अमरिका और सौदी अरब, यूएई एवं अन्य अरब देशों का बडा मोर्चा स्थापित होगा, इस ओर विदेशमंत्री कात्झ ने ईरान का ध्यान आकर्षित किया|

ईरान का परमाणु कार्यक्रम रोकने के लिए कडे प्रतिबंध सही विकल्प है और अमरिका के प्रतिबंध असरकारी साबित हो रहे है, यह बयान इस्रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने पिछले हफ्तें में ही किया था| अमरिका ने ईरान पर लगाए इन प्रतिबंधों को यूरोपिय देश भी समर्थन प्रदान करें, यह निवेदन भी इस्रायल के प्रधानमंत्री ने किया था| इस्रायल के विदेशमंत्री कात्झ ने भी ईरान पर लगाए प्रतिबंधों का समर्थन करके लष्करी कार्रवाई यह और एक विकल्प होने की बात इटली के समाचार पत्र के साथ बोलते समय स्पष्ट की|

इसी बीच पिछले कुछ महीनों में इस्रायल ने अरब देशों के साथ सहयोग बढाया है| इसके साथ ही अरब देश भी इस्रायल को सकारात्मक प्रतिसाद दे रहे है| प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू ने ओमान की ऐतिहासिक यात्रा की थी| इसके अलावा कात्झ यूएई पहुंचे थे| ऐसे में कुछ दिनों पहले एक अंतरराष्ट्रीय बैठक में भी कात्झ ने बाहरिन के राष्ट्रप्रमुख से भेंट की थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.