येमन में सौदी और मित्रदेशों की कार्रवाई में हौथी के ८१ विद्रोही ढ़ेर

yemen-houthi-marib-1सना – येमन के मरिब प्रांत में बीते दो दिनों के दौरान संघर्ष में हौथी के ८१ विद्रोही मारे गए। येमन की सेना और सौदी अरब एवं मित्रदेश बनाम हौथी विद्रोही संघर्ष हुआ था। येमन और सौदी के गुट ने बीते दस दिनों में मरिब में हौथी विद्रोहियों पर की हुई यह दूसरी कार्रवाई है। मरिब के अलावा हौदेदा प्रांत में भी हौथी विद्रोहियों ने संघर्ष शुरू करने की खबरें प्राप्त हो रही हैं।

हौथी विद्रोहियों ने दो दिन पहले मरिब प्रांत की राजधानी मरिब पर कब्ज़ा करने के लिए आसपास के इलाकों में हमले किए थे। अल-कासरा, माशाज़, हेलन, जबाल मुराद और राबाह क्षेत्रों में तैनात येमन की सेना दलों को हौथी विद्रोहियों ने लक्ष्या किया। बीते दो दिनों से यमन की सेना और हौथी विद्रोहियों का जोरदार संघर्ष जारी था। इन ४८ घंटों के दौरान हौथी विद्रोहियों ने कम से कम २० बार हमले करने का दावा किया जा रहा है।

हौथी विद्रोहियों के इन हमलों को नाकाम करने के लिए येमन की सेना ने तोपों से हमले किए। इसी दौरान सौदी अरब और अरब मित्रदेशों ने हवाई हमले करके हौथी विद्रोहियों को घेरा। इन हमलों में ८१ विद्रोही मारे जाने की जानकारी येमन सेना के प्रवक्ता कर्नल याह्या अल-हातेमी ने प्रदान की। साथ ही हौथी विद्रोहियों के हथियारों का बड़ा भंड़ार तबाह करने का दावा येमन की सेना ने किया।

येमन के उत्तरी ओर के अधिकांश क्षेत्र पर हौथी विद्रोहियों ने काफी पहले से कब्ज़ा किया था। लेकिन, र्इंधन से भरे एकमात्र मरिब प्रांत पर येमन की सेना का नियंत्रण है। मरिब पर कब्ज़ा पाने पर येमन की अर्थव्यवस्था पर हमारी पकड़ मज़बूत हो जाएगी और राष्ट्राध्यक्ष हादी की सरकार की आर्थिक घेराबंदी करना मुमकिन होगा, ऐसा विचार हौथी विद्रोही रखते हैं। इसके लिए फ़रवरी से ही हौथी विद्रोहियों ने मरिब पर कब्ज़ा करने के लिए हमले बढ़ाए हैं।

yemen-soldiers-marib-2लेकिन, हौथी विद्रोही मरिब में हमला करके येमन की सेना के साथ स्थानीय लोगों को भी लक्ष्य कर रहे हैं, यह आरोप राष्ट्राध्यक्ष हादी लगा रहे हैं। सेना पर किए जा रहे हमलों में येमन के नागरिक भी मारे जा रहे हैं, ऐसी आलोचना येमन की सरकार और सौदी कर रहे हैं। लेकिन, ईरान समर्थक हौथी विद्रोहियों की इन गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय अनदेखा कर रहा है, यह आरोप सौदी ने लगाया था।

सिर्फ मरिब ही नहीं बल्कि सोमवार से हौथी विद्रोहियों ने येमन के हौदेदा क्षेत्र में भी हमले शुरू किए है। रेड सी के करीबी इस प्रांत में हौथी के हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत अब तक कुल १७ घायल हुए हैं, यह जानकारी येमन की सरकार ने साझा की। हौथी विद्रोहियों ने वहां के अत्तूहायता जिले में लगाई सुरंग के विस्फोट से एक गाड़ी की क्षति हुई। हौथी ने सेना के सैनिकों को लक्ष्य करने के लिए लगाए सुरंग जनता की जान का खतरा बनी हैं, यह आलोचना भी येमन की सेना ने की।

इसी बीच, बीते कुछ दिनों से हौथी विद्रोहियों के येमन और सौदी पर हमलों में बढ़ोतरी हुई है। येमन की सीमा से पास में सौदी की लष्करी चौकियाँ, हवाई अड्डे एवं सीधे पर्शियन खाड़ी के करीबी इलाके में स्थित र्इंधन प्रकल्प और लष्करी अड्डों को हौथी विद्रोही लक्ष्य कर रहे हैं। बीते हफ्ते में ही हौथी ने सौदी के अराम्को कंपनी के र्इंधन प्रकल्प और लष्करी अड्डे की दिशा में बैलेस्टिक मिसाइल दागी थी। सौदी ने पैट्रियॉट हवाई सुरक्षा यंत्रणा की सहायता से हौथी के इन हमलों को नाकाम किया गया था। लेकिन, बीते हफ्ते अमरीका के बायडेन प्रशासन ने सौदी में तैनात की हुई ‘पैट्रियॉट’ मिसाइल यंत्रणा हटाई है। इस निर्णय के कारण खाड़ी क्षेत्र में अमरीका के मित्रदेशों को गलत संदेश पहुँचा है और ईरान, हौथी और अन्य आतंकी संगठनों का साहस बढ़ सकता है, यह चिंता सौदी के माध्यमों ने जताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.