शिर्डी में प्रधानमंत्री के उपस्थिति में साईं समाधि शताब्दी उत्सव संपन्न

शिर्डी  – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनकी उपस्थिति में शिर्डी के साईं बाबा समाधी समारोह शताब्दी वर्ष संपन्न हुआ है। इस दौरान आयोजित किए गए कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं राज्य के मंत्रिमंडल के सदस्य उपस्थित थे। उस समय महाराष्ट्र सरकार ने निर्माण किए घरों के प्राथमिक स्वरूप में वितरण किया गया है। इसमें कई लाभार्थियों से प्रधानमंत्री मोदी ने संवाद किया है।

साईं बाबा की सेवा करनेवाले महापुरुष शिर्डी ने दिए हैं, ऐसा कहकर इन सभी के सामने हम नतमस्तक है, ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है। साईं बाबा समाज के थे और समाज साईं बाबा के थे। साईं बाबा ने सारा समाज एक किया है। इनसे हमें समाज के सेवा की प्रेरणा मिलती है, ऐसा प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार ने निर्माण किए घरों का १० लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के हातों प्रतीकात्मक वितरण किया गया। उसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा प्रधानमंत्री ने आवास योजना द्वारा घर प्राप्त किये अन्य सदस्यों से संवाद किया है।

महाराष्ट्र को आज भी ६ लाख घरों की आवश्यकता होकर आने वाले वर्ष के अक्टूबर महीने तक उसका काम पूर्ण होगा, ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उस समय घोषित किया है। नगर में नागरी उड़ान पुल के लिए ५० करोड़ रुपयों के प्रावधान की घोषणा भी उस समय मुख्यमंत्री ने की है। महाराष्ट्र में सूखा पड़ा है और केंद्र सरकार ऐसे समय महाराष्ट्र के पीछे ठोस रूप से खड़ा होगा, ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री फडणवीस ने व्यक्त किया है।

दौरान अपनी सरकार के कार्यकाल में ४ वर्षों में सव्वा करोड़ घर निर्माण होने की जानकारी प्रधानमंत्री ने दी है। यह घर सुविधाओं से युक्त होकर इसकी वजह से गरीबों का खुद के घर का ख्वाब साकार हुआ है। सन २०२२ वर्ष तक देश के हर एक बेघर को खुद का घर मिले इसके लिए केंद्र सरकार प्रयत्न करने की जानकारी उस समय प्रधानमंत्री ने दी। यह उद्देश्य पूर्ण करने के लिए गतिमान काम किया जा रहा है, ऐसा दावा प्रधानमंत्री ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.