रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन और जर्मन चैन्सलर अँजेला मर्केल की भेट

‘नॉर्ड स्ट्रीम-२’सहित ईरान, सीरिया और यूक्रेन पर चर्चा होने का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बर्लिन – अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान, कारोबारी जंग और अन्य मसलों पर लिए आक्रामक नीतियों की पृष्ठभूमी पर रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने शनिवार को जर्मनी में चैन्सलर अँजेला मर्केल की भेट ली| इस भेट में दोनो नेताओं के बीच ‘नॉर्ड स्ट्रीम-२’ इंधनवाहिनी के साथ ही ईरान परमाणु कार्यक्रम, सीरिया तथा यूक्रेन के मामलों पर चर्चा हुई, ऐसी जानकारी दे दी गयी है| पिछले तीन महीनों में पुतिन और मर्केल में स्वतंत्र रुप से हुई यह दूसरी भेट है|

शनिवार को जर्मनी के ‘मेसेबर्ग कॅसल’ में रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने जर्मन चैन्सलर मर्केल की भेट ली| बातचीत के शुरआत में ही चैन्सलर मर्केल ने यूक्रेन का मसला उपस्थित किया| ‘रशिया द्वारा यूरोप को होनेवाले इंधन आपूर्ती में यूक्रेन की भूमिका महत्त्वपूर्ण रहेगी| इस पर यूरोपीय संघ, रशिया और यूक्रेन में बातचीत चल रही है, यह संतुष्ट करनेवाली बात है|’ ऐसे शब्दों में मर्केल ने रशिया के साथ इंधन कारोबार में यूक्रेन का महत्त्व कायम रखा जायेगा, यह बात साफ कर दी|

मर्केल के इस मसले पर जवाब देते हुए रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने ‘नॉर्ड स्ट्रीम-२’ इस इंधन परियोजना का जिक्र किया| ‘जर्मन चैन्सलर ने कहा मसला व्यापारी दृष्टीकोन से सही है| इंधन आपूर्ती के लिए यूक्रेन का सहभाग रशिया के लिए परंपरागत है और आर्थिक मॉंग पूरी करनेवाला है| नॉर्ड स्ट्रीम-२ भी आर्थिक मुद्दों पर सोच विचार करने के बाद तैय्यार हुई परियोजना है|’ ऐसे शब्दों में पुतिन ने ‘नॉर्ड स्ट्रीम-२’ के खिलाफ किये जानेवाले इल्जामों को खारिज कर दिया|

जर्मन चैन्सलर ने रशियन राष्ट्राध्यक्ष के साथ हुई चर्चा में यूक्रेन में चल रहें संघर्ष का मुद्दा भी खडा किया| यूक्रेन के ‘डोन्बास’ क्षेत्र से विघटनवादी गुट और यूक्रेन की सेना, दोनों द्वारा पिछे हटने की शुरुवात जल्द होनी चाहिए और उसके लिए कोशिशें भी तेज हो जानी चाहिए, ऐसी आग्रही भूमिका मर्केल ने सामने रखी| साथ ही रशिया द्वारा सुरक्षा परिषद में यह मसला सुलझाने के लिए प्रयास होने चाहिए, ऐसा भी जर्मन चैन्सलर ने कहा है|

मर्केल और पुतिन के बीच सीरियन संघर्ष पर बातचीत हुई, ऐसी जानकारी दोनो देशों के सूत्रों द्वारा दी गयी है| रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन द्वारा, सीरिया को फिर से खडा करने के लिए यूरोप के साथ सभी देश आगे आये, ऐसा आवाहन किया गया| अपनी बात साफ करते हुए उन्होंने आगे बताया की, सीरिया में फिर से पुनर्वास शुरु हुआ तो सीरियाई शरणार्थी देश में वापिस आयेंगे और यूरोप को फिर से शरणार्थियों के समस्या का सामना नही करना पडेगा|

पर मर्केल ने सीरिया में संघर्ष रोकना और इदलिब तथा अन्य क्षेत्रों में मानवतावादी संकट खडा न होने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए, ऐसा कहते हुए पुतिन की मॉंग नकार दी|

अमरिका द्वारा ईरान परमाणु कार्यक्रम और रशियन इंधनवाहिनी के मसले पर जर्मनी के साथही यूरोपीय देशों पर दबाव डालने की कोशिश हो रही है| इस पृष्ठभूमी पर जर्मनी के साथ अन्य प्रमुख यूरोपीय देशों द्वारा रशिया तथा चीन के साथ सहयोग बढाने की कोशिश शुरु है| पुतिन ने ली जर्मन चैन्सलर की भेट उसी का हिस्सा माना जाता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.