सीरिया के समुद्री क्षेत्र के करीब रशियन युद्धपोत का पनडुब्बी भेदक अभ्यास

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

लंडन – आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के लिए भूमध्य समुद्र में तैनात की गई रशियन युद्धपोतों का पनडुब्बी भेदक युद्धाभ्यास हालही में संपन्न हुआ| इस युद्धाभ्यास में रशियन युद्धपोतों ने दुश्मन के पनडुब्बीयों को निशाना बनाने का अभ्यास किया| अमरीका की विमान वाहक युद्धपोत भूमध्य समुद्र में दाखल हो रही है, ऐसे में रशियन युद्धपोतों का ये अभ्यास अमरीका के लिए चेतावनी माना जा रहा है|

महीने भर पहले रशिया ने करीब १८ विध्वंसकों का पथक भूमध्य समुद्र में तैनात किया था| सीरिया के असाद हुकूमत को चुनौती देनेवाले ‘आयएस’ एवं से जुडे आतंकवादीयों पर कार्रवाई के लिए ये तैनात है, ऐसा रशिया ने घोषित किया था| इनमें से काफी युद्धपोत ‘कॅलिबर’ प्रक्षेपास्त्र से लैस है| इनमें से ‘ऍडमिरल मॅकारोव्ह’ और ‘ऍडमिरल एसेन’ इन दो युद्धपोतों ने कुछ घंटों पहले भूमध्य समुद्र में युद्धाभ्यास किया| रशियन नौसेना ने इस युद्धाभ्यास की जानकारी घोषित की|

दुश्मन के पनडुब्बीयों को ढूंढ उनपर कार्रवाई करने के साथ समुद्री क्षेत्र में राहतकार्य का अब्यास करने के लिए ये युद्धाभ्यास आयोजित किया था, ऐसा रशियन मिडिया ने कहा है| इस युद्धाभ्यास में रशिया के कॅमॉव्ह हेलिकॉप्टर्स भी शामिल हुए थे| ये दोनों रशियन युद्धपोत जमीन के लक्ष्य को नष्ट करने के लिए तथा पनडुब्बी भेदक युद्ध के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है| ऐसे में सीरिया के आतंकवाद विरोधी युद्ध में रशिया ने पनडुब्बी भेदक युद्धपोत क्यूँ तैनात की, ऐसा सवाल पश्‍चिमी साथही खाडी की मिडिया पुछ रही है|

कुछ पश्‍चिमी मिडिया ने रशिया की ये युद्धपोत की तैनाती और युद्धाभ्यास अमरीका के खिलाफ होने का दावा किया| अमरीका की विमान वाहक युद्धपोत ‘युएसएस हॅरी ट्रूमन’ कुछ घंटों पहले भूमध्य समुद्र में तैनाती के लिए दाखिल हुई है| अपने इस विमान वाहक युद्धपोत की तैनाती पहले से घोषित थी, ऐसा अमरीका का कहना है| सीरिया में आतंकवाद विरोधी कार्रवाई के लिए साथही रासायनिक हमलों की तैयारी में बैठे सीरियन सेना को सबक सिखाने के लिए ये विमान वाहक युद्धपोत तैनात कि जाएगी, ऐसा अमरीका ने पहले ही घोषित किया था| इस युद्धपोत के अलावा अमरीका के सहायक युद्धपोत और दो पनडुब्बीयॉं भी इस सागरी क्षेत्र में तैनात है| इनमें से टॉमाहॉक प्रक्षेपास्त्रों से लैस

‘युएसएस जॉर्जिया’ और ‘युएसएस वॉर्नर’ उन्नत पनडुब्बीयों की तैनाती महत्वपूर्ण मानी जाती है|
इससे पहले अप्रैल महीने भूमध्य समुद्र में रशिया की ‘ऍडमिरल एसेन’ विध्वंसिका ने अमरीकी ‘युएसएस जॉर्जिया’ इस परमाणू पनडुब्बी का खतरनाक तरीके से पिछा किया था| रशियन विध्वंसिका और अमरीकी पनडुब्बी में चल रही ये दौड करीब दो घंटे शुरू थी| इससे भूमध्य समुद्र में काफी तनाव निर्माण हुआ था| इस पृष्ठभूमी पर अमरीका के पनडुब्बीयॉं इस समुद्री क्षेत्र में तैनात होते हुए रशियन विध्वंसिकाओं ने पनडुब्बी भेदक युद्धाभ्यास आयोजित कर रशिया अमरीका को चेतावनी दे रही है, ऐसा कहा जाता है|

दौरान, सीरिया में आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष पर अमरीका और रशिया में तनाव पैदा हुआ है| अमरीका और दोस्त राष्ट्रों के लड़ाकू प्लेन सीरिया में आतंकियों को छूट देकर जनता पर हमले कर रहे है, ऐसा आरोप सीरिया और रशिया भी कर रही है| वहीं सीरिया की असाद हुकूमत अपनी जनता पर और रासायनिक हमला करने की तैयारी में है| इस कार्रवाई को विरोध नहीं चाहते इसलिए अमरीका को सीरिया से बाहर निकालने के लिए ये आरोप किए जा रहे है, ऐसा पलटवार अमरीका ने किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.