चीन के लिए जासूसी कर रहा रशियन वैज्ञानिक गिरफ्तार

मास्को – रशिया की खुफिया तकनीक चीन को प्रदान करने की आशंका से अलेक्ज़ांडर लुकानिन नामक रशियन वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया गया है। ६४ वर्ष उम्र के लुकानिन सैबेरिया के तोम्स विश्‍वविद्यालय से जुडे होने की बात कही जा रही है। बीते चार वर्षों में चीन के लिए जासूसी कर रहे रशियन वैज्ञानिक की गिरफ्तारी  की यह तीसरी घटना है। रशिया, चीन का करीबी मित्रदेश होने के बावजूद चीन की जासूसी और उस पर हो रही रशिया की कार्रवाई दोनों देशों में बनी दरार दिखा रही है।

रशियन वैज्ञानिक

कुछ वर्ष पहले लुकानिन ने चीन के शेनयांग युनिवर्सिटी में पढ़ाना शुरू किया था। छुट्टी के लिए वह रशिया लौटे थे। कोरोना की महामारी के कारण लुकानिन रशिया में फंसे पड़े थे। कुछ दिन पहले ही रशियन गुप्तचर प्रणाली ‘एफएसबी’ ने तोम्स्क स्थित उनके घर पर छापा मारा था। इसके बाद लुकानिन को गिरफ्तार किया गया, यह जानकारी स्थानीय माध्यमों ने साझा की है। उनके खिलाफ़ देशद्रोह का आरोप रखा गया है, ऐसा उनके नज़दिकी लोगों ने कहा। लुकानिन ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित विशेषज्ञ समझे जा रहे हैं।

रशियन वैज्ञानिक

बीते चार वर्षों में रशियन वैज्ञानिकों ने चीन के लिए जासूसी करने की स्पष्ट हुई यह तीसरी घटना है। वर्ष २०१६ में रशियन अंतरिक्ष वैज्ञानिक व्लादिमीर लैपिगिन को चीन को हायपरसोनिक विमान की तकनीक से जुड़ी खुफिया जानकारी प्रदान करने के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद इसी वर्ष जून में आर्क्टिक क्षेत्र में कार्यरत रशिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक वैलरी मिटको को गिरफ्तार किया गया था। रशिया की ‘फेड़रल सिक्युरिटी सर्विस’ ने वैलरी मिटको के खिलाफ़ पनडुब्बी की खोज करने से संबंधित खुफिया तकनीक की जानकारी चीन को प्रदान करने का आरोप किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमरीका के विरोध में रशिया-चीन का गुट तैयार होने का चित्र बन रहा है। अर्थ, व्यापार और सामरिक क्षेत्र में दोनों देशों ने एक-दूसरे से साझेदारी अधिक मज़बूत करने के लिए कई अहम निर्णय किए थे। रशिया और चीन ने कई जागतिक मुद्दों पर एक साथ एक-दूसरे की भूमिका का जोरदार समर्थन भी किया है। लेकिन, रशिया से चीन को प्रदान हो रहे प्रगत लड़ाकू विमान और रक्षा यंत्रणाओं की तकनीक एवं प्लैन्स की चीन नक्ल कर रहा है, यह आरोप रशिया ने लगातार रखे हैं। चीन से रशियन तकनीक की हो रही चोरी और जासूसी की घटनाओं ने इन दो देशों में तनाव निर्माण करने की बात भी सामने आने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.