रशियन राष्ट्राध्यक्ष युक्रेन पर कब्ज़ा करने की कोशिश में – युक्रेन के भूतपूर्व लष्करी अधिकारी का दावा

किव्ह: रशिया और युक्रेन के बीच विवाद फिरसे भडकने के आसार नजर आ रहे है| तीन साल पहले युक्रेन से तोड़े गए ‘क्रिमिया’ का रशिया सैनिकीकरण कर रहा है, ऐसा आरोप संयुक्त राष्ट्रसंघ के युक्रेन के राजदूत ‘वोलोदिमीर येलशेंको’ ने किया है| रशिया की यह लष्करी गतिविधियॉं युक्रेन की सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं, ऐसा ‘येलशेंको’ ने कहा है| वहीं युक्रेन को राजनीतिक, आर्थिक और लष्करी स्तर पर कमजोर बनाकर रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन युक्रेन पर कब्ज़ा करने की कोशिश में हैं, ऐसा दावा युक्रेन के भूतपूर्व उपरक्षा बल प्रमुख ‘इगोर रोमानेंको’ ने किया है|

पिछले कुछ दिनों से युक्रेन के रशिया से लगकर सीमा के पास तनाव बढ़ गया है| युक्रेन की पूर्व सीमा के पास स्थित राज्यों में रशिया समर्थक बागी गड़बड़ी मचा रहे हैं, ऐसी आलोचना युक्रेन ने इसके पहले की थी| क्रीमिया की तरह रशिया ‘दोनस्तेक’ और ‘लुहांस्क’इन हिस्सोें पर भी कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहा है, ऐसा आरोप युक्रेन ने किया था| पिछले हफ्ते रशिया ने ‘सी ऑफ़ एझोव्ह’ में नौसेना की गतिविधियॉं बढ़ने की खबरें प्रसिद्ध हुईं थी| इस समुद्री क्षेत्र पर कब्ज़ा करके युक्रेन की नौसेना का अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र से जुड़ा संपर्क तोड़ने का रशिया का षडयंत्र है, ऐसा आरोप युक्रेन ने किया था|

रशियन, राष्ट्राध्यक्ष, युक्रेन, कब्ज़ा, कोशिश, भूतपूर्व, लष्करी अधिकारी, दावा, किव्हइन सभी घटनाक्रमों के बारे में युक्रेन के राजदूत येलशेंको ने संयुक्त राष्ट्रसंघ में अपने देश का पक्ष रखते हुए रशिया की जोरदार आलोचना की है| ‘सी ऑफ़ एझोव्ह’ में रशियन नौसेना की गतिविधियॉं मतलब संयुक्त राष्ट्रसंघ के समुद्री परिवहन के नियमों का उल्लंघन है, ऐसा आरोप येलशेंको ने किया है| उसीके साथ ही क्रिमिया में रशियन लष्कर की गतिविधियॉं बढ़ने की जानकारी येलशेंको ने दी है|

सीरिया में लष्करी कार्रवाई के लिए रशिया क्रीमिया का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है| ऐसा दावा येलशेंको ने किया है| रशिया की तरफ से क्रीमिया के सैनिकीकरण का परिणाम ‘ब्लैक सी’ तक मर्यादित नहीं है बल्कि दक्षिण यूरोप, उत्तर अफ्रीका और खाड़ी देशों में भी इसके परिणाम दिखाई देंगे, ऐसी चेतावनी येलशेंको ने दी है| क्रीमिया में रशिया की इन गतिविधियों का परिणाम युक्रेन के लिए चिंताजनक है| ऐसी येलशेंको ने आलोचना की है|

रशिया की यह गतिविधियॉं क्रीमिया तक हे सीमित नहीं हैं, बल्कि रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने बड़ी योजना बनाई है, ऐसा दावा युक्रेन के भूतपूर्व उपरक्षा बल प्रमुख रोमानेंको ने किया है| युक्रेन में पोराशेन्को की सरकार को गिराकर उसकी जगह रशिया समर्थक सरकार सत्ता पर लाने के लिए पुतिन ने कोशिश शुरू की है, ऐसा दावा रोमानेंको ने किया है| युक्रेन की सत्ता पर रशिया समर्थक सरकार आने के बाद इस देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का षडयंत्र पुतिन ने रचने का इल्जाम रोमानेंको ने रखा है|

ऐसा हुआ तो युक्रेन पर कब्ज़ा करना अधिक आसान हो जाएगा, ऐसा दावा रोमानेंको ने किया है| रोमानेंको की तरह युक्रेन के अन्य लष्करी विश्लेषकों ने भी रशिया पर इस तरह के आरोप किए है|

दौरान, आनेवाले कुछ दिनों में युक्रेन में होनेवाले चुनावों पर साइबर हमले करके परिणामों को बदलने का षड्यंत्र रशिया ने रचा है, ऐसा विश्लेषकों का कहना है| दो दिनों पहले युक्रेन की वित्तसंस्था और और बैंकों पर हुए साइबर हमलों के पीछे भी रशिया का हाथ होने की बात कही जा रही है| युक्रेन के ‘चेरीनिव्हिव्ह’ इलाके के ‘इचन्या’ में स्थित हथियारों के गोदाम में हुए विस्फोट के पीछे भी रशिया का हाथ होने का आरोप युक्रेन के अधिकारियों ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.