रशिया ने २०२० के चुनावों में दखलअंदाज़ी करने की कोशिश की – लेकिन, अमरीका की गुप्तचर यंत्रणा ने चीन को दी क्लीन चिट

वॉशिंग्टन – अमरीका के बायडेन प्रशासन ने पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प पर और एक हमला किया है। सन २०२० में हुए चुनावों के दौरान रशिया ने ट्रम्प की सहायता करने के लिए दखलअंदाज़ी की थी, ऐसा आरोप अमरीका की गुप्तचर यंत्रणा ने लगाया है। लेकिन, इसके सबूत उपलब्ध ना होने का अजब दावा इस यंत्रणा ने किया है। इसके साथ ही अमरीका की इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान चीन ने दखलअंदाज़ी नहीं की थी, यह बयान करके गुप्तचर यंत्रणा ने चीन को क्लीन चिट दी है। इस वजह से राष्ट्राध्यक्ष बायडेन का प्रशासन रशिया विरोधी और चीन समर्थक विदेश नीति अपनाएगा, इन आरोपों को बल प्राप्त हो रहा है। रशियन माध्यमों ने इस पर बायडेन प्रशासन की जोरदार आलोचना की है।

russia-2020-electionअमरीका के ‘ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर ऑफ नैशनल इंटेलिजन्स’ ने मंगलवार के दिन १५ पन्नों की रपट जारी की। इसमें वर्ष २०२० के राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनावों को विदेशी हस्तकों से खतरा था, ऐसा कहा गया है। रशिया, ईरान, वेनेज़ुएला और क्यूबा ने बीते वर्ष के चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की थी, यह आरोप अमरिकी गुप्तचर यंत्रणा ने इस रपट के माध्यम से लगाया है। इस रपट में रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन को दोषी करार दिया गया है।

russia-2020-electionअमरीका के चुनावों में दखलअंदाज़ी करके पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के पक्ष में चुनाव के नतीजे प्रभावित करने के आदेश रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने दिए थे। लेकिन, रशिया ने यह चुनावों को प्रभावित या वोटर्स की सूचि में धांदली करने के कोई भी सबूत बरामद ना होने की बात अमरिकी गुप्तचर यंत्रणा ने कही है। ईरान ने ट्रम्प के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की थी, यह आरोप भी इस रपट में किया गया है।

russia-2020-electionइससे पहले वर्ष २०१६ के चुनावों में भी डेमोक्रैट पार्टी ने राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प पर ऐसे ही आरोप लगाए थे। रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने अमरीका के चुनावों में दखलअंदाज़ी करके ट्रम्प को जिताया था, यह आरोप भी लगाया गया था। लेकिन, अमरिकी गुप्तचर यंत्रणा एवं डेमोक्रैट पार्टी इसके सबूत पेश करने में असमर्थ रही।

russia-2020-electionअमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन अगले कुछ घंटों में चीन के विदेशमंत्री वैंग यी के साथ बातचीत करेंगे। दोनों देशों के बिगड़े व्यापारी संबंध सामान्य करने के लिए यह चर्चा होगी। ऐसी स्थिति में अमरीका की गुप्तचर यंत्रणा की यह रपट प्रसिद्ध होने की ओर अंतरराष्ट्रीय विश्‍लेषक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

इसी बीच, अमरीका के साथ व्यापार युद्ध से नुकसान भुगत रहा चीन राष्ट्राध्यक्ष पद के लिए बायडेन के पक्ष में ही अपनी प्राथमिकता रखेगा, ऐसी आलोचना पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने बीते वर्ष चुनाव प्रचार के दौरान की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.