रशिया की एटमी पनडुब्बी से किया गया परमाणु हथियार का परीक्षण

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमास्को: अमरिका के साथ आईएनएफ परमाणु करार से वापसी करने के बाद रशिया ने अपने परमाणु शस्त्र सज्जिता की गति बढ़ाई दिखाई दे रही हैं| बुधवार को रशिया ने अपने नए परमाणु पनडुब्बी से अंतरखंडीय परमाणु शस्त्र वाहक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है| परीक्षण के लिए रशिया ने केन्याझ व्लादिमीर इस पनडुब्बी का उपयोग किया है और यह पनडुब्बी वर्ष के आखिर तक नौसेना के नॉर्दन फ्लीटमें शामिल होनेवाली है| परमाणु पनडुब्बी से पानी के नीचे रहकर इस प्रकार के परमाणु शस्त्र का परीक्षण करने का यह पहला समय है, ऐसी जानकारी रशियन रक्षा विभाग ने दी है|

अगस्त महीने में अमरिका एवं रशिया यह दोनों देश आयएनएफ के परमाणु शस्त्र विषयक करार से बाहर निकले थे| उसके बाद कुछ दिनों में ही अमरिका ने मध्यम दूरी के क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया था| इस परीक्षण के विरोध में आलोचना करते समय अमरिका के मिसाइल परीक्षण को उत्तर दे, ऐसा संदेश रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने दिया था|

उसके बाद अगस्त महीने के आखिर में रशिया ने सिनेवा तथा बुलावा इन मिसाइलों का परीक्षण किया था| यह दोनों मिसाइल अंतरखंडिय एवं न्यूक्लियर वारहेडस् ले जाने की क्षमता रखते हैं| सिनेवा यह अंतर खंडिय परमाणु शस्त्र वाहक मिसाइल होकर वह लगभग ११००० किलोमीटर दूरी तक हमला कर सकता है| रशिया के परमाणु बेड़े में सबसे प्रगत मिसाइल के तौर पर सिनेवा पहचाना जाता है|

सितंबर महीने में रशिया ने प्रगत मिसाइलों के नए आवृत्ति के परीक्षण का ऐलान किया था| रशिया के पैसिफिक फ्लीट से ओनिक्स सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल तथा अन्य लंबी दूरी के मिसाइलों का अभ्यास किया गया था| अक्टूबर महीने के दूसरे हफ्ते में रशिया ने अपने परमाणु शस्त्र की तैयारी दिखानेवाले स्ट्रैटेजिक न्यूक्लियर वॉरगेम्स में १६ बैलिस्टिक एवं क्रूज़ मिसाइलों के साथ परमाणु शस्त्र का परीक्षण किया गया|

उसके बाद बुधवार को फिर एक बार परमाणु शस्त्र वाहक मिसाइलों का परीक्षण करते हुए रशियाने हम इस बारे में किसी भी प्रकार से पीछे नही हटेंगे, यह बात स्पष्ट की है| परमाणु शस्त्र परीक्षण के साथ रशिया ने आर्क्टिक तथा बाल्टिक क्षेत्र में नई प्रगत राडार यंत्रणा की तैनाती करने का ऐलान किया है| यह राडार यंत्रणा स्टेल्थ तथा हाइपरसोनिक लक्ष्य को निशाना कर सकते हैं, यह दावा भी किया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.