रशिया ने ईरान के फोर्दो केंद्र की सहायता रोकी – ईरान के विदेशमंत्री ने स्वीकारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

तेहरान – ईरान के फोर्दो परमाणु केंद्र में युरेनियम संवर्धन एवं सेंट्रीफ्युजेस से जुडी सहायता करना रशिया ने बंद किया है| तकनीकी कारण से रशिया ने यह सहायता बंद करने की बात ईरान के विदेश मंत्रालय ने साझा की है| तभी, युरेनियम का संवर्धन बढाने संबंधी ईरान ने किए निर्णय के बाद ही रशिया ने यह निर्णय किया है, यह दावा हो रहा है|

इस महीने के शुरू में ईरान ने पश्चिमी देशों के साथ किए परमाणु समझौते में तय किए अन्य एक शर्थ का उल्लंघन करने का ऐलान किया था| यूरोपिय देशों पर आलोचना करके परमाणु केंद्र में युरेनियम का संवर्धन तय सीमा से अधिक करने का ऐलान ईरान ने किया था| ईरान के इस ऐलान पर ब्रिटेन, फ्रान्स और जर्मनी ने कडी आलोचना की थी| तभी इसी दौरान ईरान के फोर्दो परमाणु केंद्र के लिए सहायता प्रदान कर रहीरोसैटॉमइस रशियन कंपनी ने इस सहयोग से पीछे हटने का निर्णय किया था

फोर्दोपरमाणु केंद्र में एक जगह पर युरेनियम का संवर्धन औरआयसोटोप्सका निर्माण शुरू है| यह काफी खतरनाक है और जबतक ईरान आयसोटोप्स का निर्माण बंद नही करता, तबतक सहयोग शुरू नही हो सकता, यह बात रशियन कंपनी ने सुनाई थी| रशियन कंपनीने ऐसे पीछे हटने पर बात करने से ईरान ने इन्कार किया था| साथ ही रशिया पीछे नही हटी है, यह भी ईरान का कहना था|

पर, ईरान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार के दिन रशियन कंपनी के पीछे हटने की बात की पुश्ती की है| यह निर्णय तकनीकी कारण से हुई है और रशिया ने ईरान के साथ परमाणु सहयोग से पीछे हटने का निर्णय नही किया है, यह भी ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मुसावी ने कहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.