व्हेनेझुएला से ईंधन और मूल्यवान धातु पर आधारित क्रिप्टोकरेंसी की घोषणा, अमरिकी प्रतिबंधो को प्रतिउत्तर के तौर पर विकल्प

कैराकस: अमरिका ने एक के पीछे एक रखें आर्थिक एवं अन्य प्रतिबंधों को प्रत्युत्तर देने के लिए व्हेनेझुएला ने सीधे क्रिप्टोकरेंसी शुरू करने का निर्णय लिया है। रविवार को व्हेनेझुएला के राष्ट्राध्यक्ष निकोलस मदुरो ने २१ वे शतक का उदय हो रहा है, ऐसा दावा करके व्हेनेझुएला में क्रिप्टोकरेंसी की स्थापना करेंगे, ऐसी घोषणा की है। इस क्रिप्टोकरेंसी का नाम ‘पेट्रो’ होकर वह कच्चे तेल, नैसर्गिक इंधन वायु, सोने एवं हीरों पर आधारित होगा, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष मदुरो ने घोषित किया है। नैसर्गिक स्रोत के आधार पर क्रिप्टोकरेंसी की स्थापना करने की घोषणा करने वाला व्हेनेझुएला यह दुनिया का सबसे पहला देश ठहरा है।

व्हेनेझुएला खुदके क्रिप्टोकरेंसी का निर्माण करने की बात घोषित कर रहा है। इस क्रिप्टोकरेंसी का नाम ‘पेट्रो’ होगा। देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वित्त सहायता में नए मार्ग ढूंढने के लिए यह निर्णय सहायक होगा। इस क्रिप्टोकरेंसी के मूल्य व्हेनेझुएला के कच्चे तेल, नैसर्गिक ईंधन वायु और साथ ही सोने और अन्य मूल्यवान खनिज के भंडार से जोड़ा जाएगे, ऐसी घोषणा राष्ट्राध्यक्ष मदुरो ने की है। इस क्रिप्टोकरेंसी का उद्देश्य देश को चलन विषयक सार्वभौमत्व प्राप्त कराना, आर्थिक व्यवहार करना और व्हेनेझुएला पर लादे हुए आर्थिक प्रतिबंधों को परास्त करना, यह होने की गवाही व्हेनेझुएला के राष्ट्राध्यक्ष ने दी है।

क्रिप्टोकरेंसी की घोषणा

व्हेनेझुएला के विरोध में आर्थिक युद्ध शुरू है एवं सरकार इसका तीव्र शब्दों में निषेध कर रहा है। पर विरोधको ने इस बात से इंकार किया है। अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हेनेझुएला पर आर्थिक प्रतिबंध जारी किए हैं। पर इस देश के कुछ उद्योजको पर उसका परिणाम नहीं हुआ है। क्रिप्टोकरेंसी के निर्माण के बाद व्हेनेझुएला २१ वे शतक में प्रवेश कर रहा है, ऐसा दावा राष्ट्राध्यक्ष मदुरो ने किया है। पेट्रो इस नए क्रिप्टोकरेंसी की घोषणा करते हुए, राष्ट्राध्यक्ष मदुरो ने उसके निर्माण के लिए ‘ब्लॉकचेन बेस ऑब्जर्वेटरी’ स्थापन करने की मंजूरी देने की बात भी घोषित की है।

व्हेनेझुएला के पास फिलहाल दुनिया के सबसे बड़े इंधन भंडार होने की बात मानी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय यंत्रणाने दिए आंकड़ों के अनुसार व्हेनेझुएला के पास लगभग ३०२ अब्ज बैरल कच्चे तेल के भंडार हैं। सोने का भंडार होने वाले दुनिया के अग्रणी २० देशों में व्हेनेझुएला का समावेश होकर, उनके पास ३६७ टन से अधिक सोना होने की बात मानी जा रही है और कुछ वर्षों पहले देश में लगभग ५ करोड़ कैरेट से अधिक हीरे के भंडार होने की जानकारी व्हेनेझुएला सरकार से दी गई थी।

ब्लॉकचेन तंत्रज्ञान पर आधारित विकसित किए गए डिजिटल चलन के तौर पर क्रिप्टोकरेंसी पहचानी जा रही हैं। इस चलन को कोई भी आधार ना होते हुए भी दुनिया के अनेक भागों में बिटकॉइन, इथिरियम जैसे अनेक क्रिप्टोकरेंसी कार्यरत है। दुनिया में कुछ प्रमुख देशों ने खुद की स्वतंत्र क्रिप्टोकरेंसी शुरू करने के संकेत दिए हैं और ईंधन और मूल्यवान खनिज भंडार पर आधारित क्रिप्टोकरेंसी की घोषणा करने वाला व्हेनेझुएला देश का दुनिया का पहला देश माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.