चीन से ‘बडा पैकेज’ प्राप्त पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का दावा

इस्लामाबाद – पाकिस्तान को चीन से बहुत बजा ‘पैकेज’ प्राप्त हुआ है, यह ऐलान प्रधानमंत्री इम्रान खान इन्होंने किया है| लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इस पैकेज का ब्योरा नही दे सके है| इसके पहले सऊदी अरेबिया ने पाकिस्तान को लगभग छह अरब डॉलर्स की सहायता दी है, यहा दावा हुआ था| लेकिन अब तक यह सहायता पाकिस्तान तक पहुंची नही है| इस पृष्ठभुमि पर पाकिस्तान को चीन से अपेक्षित आर्थिक सहायता मात्र मुंह-जबानी होगी, यह आशंका व्यक्त हो रही है| इस पृष्ठभुमि पर इम्रान खान इन्हें पाकिस्तानी जनता को यह दिलासा देना पड रहा है, ऐसा दिख रहा है|

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था डुबने की कगार पर है और कुछ हफ्ते यही परिस्थिति रही तो दिवालिया के अलावा इस देश का अन्य कोई भविष्य नही रहेगा, यह चिंता पाकिस्तान के विश्‍लेषक व्यक्त कर रहे है| प्रधानमंत्री इम्रान खान इन्हें पाकिस्तानी जनताने बडी अपेक्षा से निर्वाचित किया था| लेकिन उनके पास देश चलाने की क्षमता ही नही, ऐसी आलोचना उनके विरोधक कर रहे है| इतना ही नही तो अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से कर्जा ले या नही, इसी मुद्दे पर पाकिस्तान की नई सरकार फंसी है, इस परिस्थिति पर भी अर्थ विशेषज्ञ ध्यान आकर्षित कर रहे है|

पाकिस्तान की विदेशी मुद्रा भंडार में ७.४ अरब डॉलर्स इतनी राशी बाकी है| पिछले १२ हफ्तों में इसमें २.५५ फिसदी कटौती हुई है| इस परिस्थिति में सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से कर्जा मांगने से पहले मित्र देशों से कर्जा लेने की तैयारी प्रधानमंत्री इम्रान खान इन्होंने की थी| सऊदी अरेबिया ने इम्रान खान इन्हे छह अरब डॉलर्स की सहायता करने के लिये हामी भर दी थी| इस में से तीन अरह डॉलर्स की सहायता पाकिस्तान को शीघ्र ही प्राप्त होगी| बाकी की तीन अरब डॉलर्स की सहायता तेल खरीदी की सहुलियत की रूप में दी जायेगी, ऐसी चर्चा थी| लेकिन सऊदी से मिलने वाली सहायता अभी तक पाकिस्तान को प्राप्त नही हुई है|

इस वजह से सऊदी की सहायता पाकिस्तान को मिलेगी या नही, यह सवाल इम्रान खान इनकी सरकार को पुछा जा रहा है| अब चीन यात्रा के बाद बहुत बडा पैकेज लेकर आने के संकेत दे रहे इम्रान खान इस मोर्चे पर भी असफल हुए है, यह चर्चा शुरू हुई थी|

इस पृष्ठभुमि पर शुक्रवार के रोज प्रधानमंत्री इम्रान खान इन्होंने चीन से बहुत बडा पैकेज प्राप्त होगा, यह दावा किया है| लेकिन, यह बहुत बडा पैकेज यानी क्या और वह कौन से रूप में प्राप्त होगा, यह जानकारी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नही दे सके है|

चीन ने पाकिस्तान को भींक देने से इन्कार किया होगा, ऐसी कडी आलोचना कुछ विश्‍लेषक कर रहे है| साथ ही इम्रान खान अत्यंत छिछले नेता है कुछ भी हाथ आने से पहले ही वह ऐलान कर देते है और देश की बेइज्जती कराते है, ऐसी आलोचना उनके विरोधी नेता कर रहे है|

लेकिन, इस मोर्चे पर प्रधानमंत्री इम्रान खान इन्हें मिल रही असफलता पाकिस्तान के लिये संकट साबित होगी| फिल हाल पाकिस्तान की आर्थिक समस्या भयंकर स्थिति में पहुंची है और जल्द ही पाकिस्तान को सहायता मिली नही तो यह देश टूट कर गिर जाएगा, यह इस देश कें जिम्मेदार अर्थविशेषज्ञ, विद्वान विश्‍लेषक और कुछ पत्रकार स्पष्ट तौर पर कह रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.