कोंकण के तटीय क्षेत्र पर बारिश का कोहराम, मुंबई में हुई रिकॉर्ड बारिश – राज्य में ‘एनडीआरएफ’ की १६ टीमें तैनात

मुंबई – एक दिन में हुई 332 एमएम की बारिश और 110 किलोमीटर प्रतिघंटा गति से चली हवा ने मुंबई में कोहराम मचाया। मुंबई में हुई इस बारिश ने बीते 46 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बांध के क्षेत्र में हुई में जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। मुंबई, कोंकण समेत राज्य के कई ज़गहों पर मुसलाधार बारिश होने से बनी स्थिति का मुकाबला करने के लिए एनडीआरएफ की 16 टीमें तैनात की गई हैं। साथ ही मौसम विभाग ने कोंकण के तटीय क्षेत्र के साथ ही कोल्हापुर और पुणे में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Mumbai-Rainबीते तीन दिनों से मुंबई, ठाणे, पालघर, कोंकण समेत राज्य के कई क्षेत्रों में मुसलाधार बारिश हो रही है। बुधवार के दिन बारिश और तेज़ हवाओं के चलते शहर में पेड़ गिरने की 143 घटनाएं दर्ज़ हुई है। बारिश के चलते जे.जे.अस्पताल के निचली मंजील पर पानी जमा हुआ था। इसके अलावा सायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल के निवासी डॉक्टर्स के आवास में पानी जमा होने से बड़ी हडबड़ी मची। कांदिवली में भूस्खलन की घटना होने के बाद दक्षिणमुंबई के पेडर रोड़ पर भी भूस्खलन की घटना हुई।

बुधवार के दिन दो लोकल ट्रेनों में लगभग 290 यात्री फंसे थे। एनडीआरएफ और आरपीएफ की टीम ने रात में ही इन यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। मुंबई महानगरपालिका ने इन सभी लोगों के लिए रेल स्थानक एवं पालिका के स्कूलों में रहने की सुविधा की थी।

बोरिवली और नवी मुंबई के कुछ जगहों पर 115 मिमी बारिश हुई। ठाणे, सानपाडा, बेलापुर, नेरुल और चेंबूर में 115 से 200 मिमी, माझगाव और कोलाबा में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई। लगातार तीसरे दिन हुई तेज़ बारिश में रेल और रास्तों की यातायात प्रभावित होने से लोगों को बड़ी परेशानी हुई। मुंबई में अगस्त महीने में औसतन 97% बारिश पहले पांच दिनों में ही हुई है।

Mumbai-Rainएक ओर बारिश ने कोहराम मचाया है तो दूसरी ओर मुंबई को पानी की आपुर्ति करनेवाले तालाबों के क्षेत्र में भी तेज़ बारिश होने से राहत मिली है। बुधवार की सुबह 6.33 बजे तक 411 दशलक्ष लीटर पानी जमा होन से तालाबों में मौजूदा पानी की मात्रा 39,307 दशलक्ष लीटर तक जा पहुँची। बुधवार की शाम छह बजे तक मोडकसागर 28 मिमी, तानसा में 67 मिमी, मध्य वैतरणा में 14 मिमी तुलसी में 74 मिमी और विहार में 51 मिमी बारिश हुई।

मराठवाडा की प्रमुख सात जल परियोजनाओं के जलस्तर में सुधार हुआ है। जायकवाड़ी के क्षेत्र में अब तक 532 मिमी से अधिक बारिश हुई है। बुधवार की सुबह जायकवाडी का जलस्तर बढ़कर 461.01 मीटर हुआ। माजलगाव परियोजना में 63.53% जल भंड़ार हुआ है। इस परियोजना में जलस्तर बढ़कर 430.220 मीटर दर्ज़ हुआ। इसके साथ ही मराठवाडा की सात परियोजनाओं में 50% से अधिक पानी जमा होने की बात कही गई है।

Mumbai-Rainगोवा के पेडने टनेल में मलबा गिरने से कोंकण रेल मार्ग से दक्षिण भारत की ओर जानेवाली रेल गाडियों को अब मीरज के रास्ते छोड़ा गया। सिंधुदुर्ग ज़िले में बीते 24 घंटों में औसतन 6 इंच बारिश हुई है और ज़िले के कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कोल्हापुर में भी पंचगंगा नदी खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है और इसके चलते बाढ़ की स्थिति अधिक बिगड़ी गई है।

इसी बीच राज्य में हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। राज्य के 189 तहसिल में औसतन 100% या इससे अधिक बारिश हुई है। राज्य के 93 तहसिलों में औसतन 75 से 100% बारिश होने के आँकड़े राज्य कृषि विभाग ने जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.