रशिया में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पांच हज़ार से अधिक प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी

मास्को – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के एकतरफा कारोबार को चुनौती दे रहे प्रदर्शन व्यापक हुए हैं। रविवार के दिन राजधानी मास्को समेत कई शहरों में हज़ारों नागरिकों ने सड़कों पर उतरकर ‘रशिया विदाऊट पुतिन’, ‘पुतिन इज ए थीफ’ के नारे लगाकर अपनी नाराज़गी व्यक्त की। राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के खिलाफ लगातार दो हफ्तें प्रदर्शन हो रहे हैं और रशिया में जनतांत्रिक गुटों ने मंगलवार के दिन फिरसे रैली निकालने का इशारा दिया है। रशिया की सुरक्षा यंत्रणाओं ने इन प्रदर्शनों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाकर करीबन पांच हज़ार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के कड़े विरोधी के तौर पर पहचाने जानेवाले ऐलेक्सी नैवेल्नी को बीते महीने से जेल में बंद किया गया है। अपने खिलाफ रशियन हुकूमत की हो रही यह कार्रवाई गलत होने का दावा करके नैवेल्नी ने अपने समर्थकों को प्रदर्शन करने का आवाहन किया था। ऐलेक्सी नैवेल्नी को मंगलवार के दिन नई सज़ा देने का ऐलान करने के संकेत रशियन सूत्रों ने दिए हैं। इसके खिलाफ रशियन नागरिक सड़कों पर उतरे हैं और नैवेल्नी की रिहाई की माँग की जा रही है।

रविवार के दिन राजधानी मास्को समेत रशिया के अलग अलग शहरों में हज़ारों नागरिकों ने सड़कों पर उतरकर पुतिन के खिलाफ नारेबाज़ी करने के चित्र दिखाई दिए। इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रशियन सुरक्षा यंत्रणाओं ने आक्रामक कार्रवाई करते समय बड़ी मात्रा में लाठीचार्ज करके आंसू गैस का प्रयोग किया। राजधानी मास्को में नैवेल्नी की पत्नी युलिया के साथ डेढ़ हज़ार प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा देश के अलग अलग शहरों से करीबन पांच हज़ार से अधिक लोगों की गिरफ्तारी होने की जानकारी स्थानीय गुटों ने प्रदान की है। रशियन सुरक्षा यंत्रणा ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इतनी बड़ी मात्रा में कार्रवाई करने का यह पहला अवसर है, ऐसा कहा जा रहा है।

इसी बीच, रशिया में प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तीव्र प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। अमरीका और ब्रिटेन ने नैवेल्नी समेत गिरफ्तारी हुई उनके समर्थकों को तुरंत रिहा करने की माँग की है। इसके साथ ही नै्वेल्नी के समर्थकों ने यह आवाहन किया है कि, अमरीका के साथ अन्य पश्‍चिमी देश रशिया पर प्रतिबंध लगाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.