बांगलादेश को भारतीय रक्षा सामान प्रदान करने का प्रस्ताव – विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला

ढाका: भारत निर्माण कर रहे रक्षा सामान की बांगलादेश को आपुर्ति करने के लिए तैयार होने का प्रस्ताव भातर के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने दिया है| फिलहाल बांगलादेश की यात्रा कर रहे विदेश सचिव ने दिए इस प्रस्ताव को चीन की पृष्ठभूमि होने की बात सामने आ रही है| चीन ने बांगलादेश को हथियार और पनडुब्बी देने की तैयारी दिखाकर इश देशपर अपना प्रभाव बढाने की चाल रची है| इस वजह से भारत से बांगलादेश को दिए गए इस प्रस्ताव की अहमियत काफी है|

सोमवार के दिन बांगलादेश इन्स्टिट्यूट फॉर इंटरनैशनल स्टडीज’ ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था| इसे संबोधित करते समय विदेश सचिव हर्षवर्धन ने बांगलादेश के सामने यह प्रस्ताव रखा| बांगलादेश यह भारत का सबसे बडा भागीदार देश बना है| साथ ही वह भारत का व्यापारी सहयोगी भी होने की बात भारतीय विदेश सचिव ने इस दौरान कही|

भारत ने स्वयं निर्माण कर रहा रक्षा सामान बांगलादेश को प्रदान करने की तैयारी दिखाई है| भारत के इस प्रस्ताव पर अभी बांगलादेश ने कुछ जवाब नही दिया है| पर, बांगलादेश पर चीन अपना प्रभाव बढा रहा है, तभी भारत ने यह रखे इस प्रस्ताव की अहमियत बनी है|

भारत और बांगलादेश की भागीदारी का भविष्य में दोनों दो समान लाभ होगा| साथ ही बांगलादेश ने भारत का यह प्रस्ताव स्वीकार किया तो दोनों देशों के लष्करी सहयोग और भी मजबूत होंगे, यह विश्‍वास हर्षवर्धन ने इस दौरान व्यक्त किया| इसी बीच, विदेश सचिव हर्षवर्ध ने बांगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसिना से भेंट की| १७ मार्च के रोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांगलादेश की यात्रा शुरू कर रहे है| इस पृष्ठभूमि पर यह बातचीत होने की बात कही जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.