प्रधानमंत्री की श्रीलंका यात्रा की शुरुआत

नई दिल्ली/कोलंबो दि. ११: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा शुरू हुई होकर, इनकी इस यात्रा में दोनो देशों के बीच महत्त्वपूर्ण समझौते संपन्न हो जायेंगे| चीन श्रीलंका पर का अपना प्रभाव बढ़ाने की तैयारी में है; ऐसे में भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले तीन सालों में हुई इस दूसरी श्रीलंका यात्रा को बडा राजनीतिक और सामरिक महत्त्व प्राप्त हुआ है| चीन ने कुछ ही दिन पहले श्रीलंकन बंदरगाह में अपने पनडुब्बी को प्रवेश देने की इजाज़त माँगी थी| लेकिन श्रीलंका ने चीन को स्पष्ट रूप में ना कह दिया, ऐसी खबर प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा की पृष्ठभूमि पर सामने आयी है|

नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा

श्रीलंका में ‘इंटरनेशनल वेसाक डे’ का आयोजन किया गया है| इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को विशेष तौर पर न्यौता दिया गया है| श्रीलंका में दाखिल हुए प्रधानमंत्री मोदी का अच्छा स्वागत हुआ| श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानील विक्रमसिंघे के साथ भारतीय प्रधानमंत्री ने गंगारमय्या मंदिर को भेट दी और ‘इंटरनेशनल वेसाक डे’ में शामिल हुए| शुक्रवार के दिन प्रधानमंत्री श्रीलंका के राष्ट्राध्यक्ष मैत्रिपाला सिरिसेना से भेंट करनेवाले हैं|

चीन श्रीलंका पर का अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए पिछले कई सालों से बड़ी मात्रा में कोशिश कर रहा हैं| इसके लिए चीन ने श्रीलंका में अरबों डॉलर्स का निवेश भी किया है| लेकिन चीन श्रीलंकन बंदरगाह में कर रहे निवेश पर भारत ने ऐतराज़ दर्ज किया था| इस पृष्ठभूमि पर, श्रीलंका की विद्यमान सरकार चीन और भारत के साथ के संबंध में संतुलन रखने की कोशिश कर रही है|

इस यात्रा में श्रीलंका भारत के साथ, ‘त्रिन्कोमाले’ बंदरगाह विकसित करने का समझौता करनेवाला है| इस संदर्भ में श्रीलंका के प्रधानमंत्री विक्रमेसिंघे पंद्रह दिन पहले भारत यात्रा पर आये थे| इस यात्रा में ‘त्रिन्कोमाले’ बंदरगाह संदर्भ में समझौते को अंतिम रूप दिया गया| इसके अलावा श्रीलंका की सड़कों और बिजली प्रकल्पों में भारत बड़ा निवेश करनेवाला है, ऐसे संकेत इससे पहले दिये गये थे| प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा में इनमें से कौनसे समझौते संपन्न होते हैं, इसपर विशेषज्ञों का ध्यान लगा है| श्रीलंका के राष्ट्राध्यक्ष सिरिसेना के साथ हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद, शुक्रवार के दिन दोनों देशों में होनेवाले समझौते की घोषणा की जायेगी|

भारत और श्रीलंका पारंपरिक दोस्त देश होकर, ‘इंटरनेशनल वेसाक डे’ के लिए श्रीलंकन राष्ट्राध्यक्ष ने न्यौता देकर हमारा सम्मान किया है, ऐसे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा| श्रीलंका यात्रा में प्रधानमंत्री के हाथों ‘डिकोया’ इस आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन होनेवाला है| भारत ने इस अस्पताल के निर्माण के लिए श्रीलंका को १५० करोड़ रुपये की मदद की थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.