राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प से अमरिका के दक्षिणी सीमा पर ‘हमला’ होने का दावा – ‘मेक्सिको वॉल’ संबंधी भूमिका और भी आक्रामक

Third World Warवॉशिंगटन: अमरिका की मेक्सिको से जुडी दक्षिणी सीमा पर स्थिति काफी खराब है और इस सीमा पर हमला हुआ है, यह दावा अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने किया है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने हाल ही में मेक्सिको सीमा का दौरा किया और उसके बाद वार्ताकारों से बात करते समय उन्होंने ‘मेक्सिको वॉल’ का मुद्दा डटकर रखा| सीमा पर हमला होने का दावा करते समय ‘वॉल’ का निर्माण होने के बाद गुनाहगारों के गुट, तस्कर, नशेली पदार्थों का व्यापार रोकना मुमकिन होगा, यह गवाही ट्रम्प इन्होंने दी|

कुछ दिनों पहले ही राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने अमरिका-मेक्सिको सीमा पर बनी स्थिति को लेकर सीधे देश की जनता के सामने अपनी भूमिका रखी थी| ‘अमरिका की दक्षिण सीमा पर बनी परिस्थिति जटील हुई है| वहां हर दिन हजारों घुसपैठ अमरिका में दाखिल होने की कोशिश करते है| उन्हें रोकरना यह अमरिकी सुरक्षा यंत्रणा के लिए बडी चुनौती बनी है| अमरिका में अवैध तरीके से दाखिल हो रहे घुसपैठीयों के लिए जगह बची नही है| देश में पहुंचे घुसपैठीयों को वापस देश के बाहर करना काफी कठिन हुआ है’, इस ओर ट्रम्प? इन्होंने अमरिकी जनता का ध्यान आकर्षित किया था|

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प, अमरिका, दक्षिणी सीमा, हमला, होने, दावा, मेक्सिको वॉल, संबंधी भूमिका, आक्रामकउसके बाद, मेक्सिको वॉल के निर्माण के लिए ‘डेमोक्रॅट’ पक्ष ने जरूरी नीधि की आपुर्ति नही की तो देश में आपातकाल घोषित करके वॉल का निर्माण करेंगे, ऐसी कडी चेतावनी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने दिया था| लेकिन, उसके बाद भी डेमोक्रॅट पक्ष ने अपनी भूमिका में बदलाव करने से इन्कार किया है और इस वजह से ट्रम्प इन्होंने अपनी भूमिका और भी आक्रामक करना शुरू किया है| मेक्सिको सीमा पर बनी स्थिति यानी हमला ही है, यह विधान इसी आक्रामकता का हिस्सा दिखाई देता है|

इस दौरान, ‘मेक्सिको वॉल’ के मुद्दे से अमरिका में शुरू हुए ‘शटडाऊन’ के २२ दिन पूरे हुए है| इस वजह से यह ‘शटडाऊन’ अमरिका के इतिहास का सबसे लंबे समय तक चला ‘शटडाऊन’ साबित हुआ है| इस ‘शटडाऊन’ की वजह से अमरिका में लगभग आंठ लाख सरकारी कर्मचारियों को वेतन की प्राप्ति नही हो सकी है, यह जानकारी संबंधी सूत्रों ने दी| मेक्सिको की सीमा पर सुरक्षा के लिए बनाई जा रही ‘वॉल’ के लिए जरूरी नीधि की आपुर्ति नही की तो ‘पार्शिअल शटडाऊन’ अगले कुछ महीनों या वर्षों तक भी लंबा चल सकता है, यह धमकी ट्रम्प? इन्होंने पिछले हफ्ते में ही दी है|

२०१८ में अमरिकी संसद में रखे गए ‘फेडरल स्पेंडिंग बिल’ में ‘मेक्सिको वॉल’ के लिए पांच अरब डॉलर्स का प्रावधान करे, यह मांग राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने रखी थी| डेमोक्रॅट पक्ष ने ट्रम्प इनकी यह मांग ठुकराई थी| डेमोक्रॅट पक्ष ने ‘मेक्सिको वॉल’ के लिए नीधि देने से इन्कार कायम रखने से सरकारी खर्च का प्रावधान करने के लिए जरूरी विधेयक संसद में मंजूर नही हुआ है और इस कारण ‘शटडाऊन’ की समस्या बनी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.