इराक में सियासी संकट तेज – अमरिकी समाचार पत्र का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन/बगदाद: पिछले १२ हफ्तों से सरकार के विरोध में तीव्र प्रदर्शन हो रहे इराक में बना सियासी संकट और भी तेज होता दिख रहा है| नए प्रधानमंत्री का चयन करने के लिए राष्ट्राध्यक्ष ने तय किया समय खतम होने के लिए महज कुछ ही घंटे शेष है| ऐसे में हजारों की संख्या में इराकी प्रदर्शकों का राजधानी बगदाद में फिर से जमावडा शुरू हुआ है| दुसरे देश के नियंत्रण में ना रहनेवाले प्रधानमंत्री की हमें जरूरत है, यह मांग प्रदर्शकारी कर रहे है| पर, ऐसे नेता का चयन करने के लिए इराक के सांसदों की अभी तैयारी नही हुई है| इस समस्या के कारण इराक नए राजनयिक संकट के दहलीज पर खडा हुआ दिख रहा है|

अक्टुबर १ से इराक में सरकार के विरोध में तीव्र प्रदर्शन शुरू हुए है| इन प्रदर्शनों में अब तक ५०० से भी अधिक लोगों की मौत हुई है और १९ हजार लोग जख्मीं हुए है| प्रधानमंत्री अदेल अब्दूल माहदी की सरकार ईरान के इशारों पर नाचनेवाली और भ्रष्ट होने का आरोप करके प्रदर्शनकारियों ने इस सरकार के इस्तिफे की मांग की थी| साथ ही दुसरें देश के नियंत्रण में ना रहनेवाला स्वतंत्र प्रधानमंत्री इराक चाहता है, यह मांग भी प्रदर्शनकारियों ने रखी है| इसके लिए चुनाव प्रक्रिया में सुधार करना जरूरी है, यह बात प्रदर्शनकारी रख रहे है|

प्रधानमंत्री महदी ने इस्तिफा दिया है, फिर भी इराक में हो रहे प्रदर्शन बंद नही हुए है| सियासी सुधार करके नए स्वतंत्र प्रधानमंत्री की नियुक्ती होने तक प्रदर्शन बंद नही होंगे, यह चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने जारी की है| ‘हमें सीर्फ प्रधानमंत्री माहदी का इस्तीफा नही चाहिए| क्यों की उन्होंने त्यागपत्र देने से कुछ फरक नही होगा| उनके बाद जो भी कोई प्रधानमंत्री बनेगा वह भी वैसे ही ईरान के प्रभाव में रहनेवाला नेता होगा| इसी कारण हमें महदी भी नही चाहिए और उनके जैसा अन्य कोई भी नही चाहिए’, यह मांग प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट शब्दों में रखी है|

इस पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष बहराम सालेह ने इराक की संसद को सियासी एवं चुनाव प्रक्रिया में सुधार करने की एवं नए प्रधानमंत्री नियुक्त करने की सूचना की थी| इसके लिए राष्ट्राध्यक्ष सालेह ने इराक की संसद को सोमवार देर रात तक का समय प्रदान किया था|

पर, अपना सियासी अस्तित्व खतम करनेवाली इस सूचना पर अमल करने के लिए इराकी संसद का एक भी नेता तैयार ना होने की बात दिखाई पडी है| इराकी राष्ट्राध्यक्ष ने दिया समय पुरा होने के लिए मात्र कुछ घंटे बचे है, इसके बावजूद इराक में नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान नही हो सका है| इस वजह से गुस्सा हुई इराकी जनता ने रविवार रात से ही बगदाद और इराक के अन्य शहरों में बडी संख्या में भीड करना शुरू किया है|

इस देश की मरम्मत हो रही है, कृपया व्यत्यय के लिए मांफी करें’, ऐसे बैनर प्रदर्शनकारियों ने बगदाद, दिवानियाह, बसरा, नासिरिया, करबाला, नजफ इन शहरों की उंची बिल्डींगज् पर लगाए गए है| साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पुरे देश में हडताल करने का निवेदन किया है| अधिकांश शहरी प्रदर्शनकारी इस हडताल का समर्थन कर रहे है और सरकारी दफ्तर भी बंद हुए है|

इराक के जनप्रतिनिधी और प्रदशनकारियों ने एक दुसरें की मांगे स्वीकारने से इन्कार करके इस विषय पर समझौता नामुमकिन होने की बात दिख रही है| ऐसी स्थिति में इराक में हो रहा अंदरुनि संघर्ष भयंकर स्वरूप प्राप्त करेगा, यह बात अभी स्पष्ट दिख रही है| इराक में ईरान समर्थक और विपक्षी लोगों के बीच गृहयुद्ध शुरू हो रहा है और इससे पुरे खाडी क्षेत्र पर असर होने के संकेत भी प्राप्त हो रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.