प्रधानमंत्री मोदी और अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने की बातचीत

Third World Warवॉशिंगटन: अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनसे फोन पर बातचीत की है| इसके पहले रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन इन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से चर्चा करने का वृत्त प्रसिद्ध हुआ था| प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इनमें हुई चर्चा में अफगानिस्तान की गतिविधियों का मुद्दा प्रमुख रहा, यह जानकारी ‘व्हाईट हाऊस’ ने दी है| इस दौरा, भारत और अमरिकी नेताओं के चर्चा का समाचार आ रहा था तभी अमरिकी विमान वाहक युद्धपोत ‘यूएसएस स्टेनिस’ पर्शियन खाडी से हिंद महासागर क्षेत्र में सफर कर रही थी, यह भी स्पष्ट हुआ है|

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने अपनी चर्चा में २०१८ के दौरान भारत-अमरिका द्विपक्षीय सहयोग में हुई बढोतरी पर संतुष्टि जताई| साथ ही आने वाले समय में भी यह सहयोग और भी मजबूत करने पर भी दोनों नेताओं की सहमती बनी| अफगानिस्तान के मुद्दे पर दोनों नेताओं की बातचीत हुई| अफगानिस्तान की सुरक्षा के लिए भारत अधिक योगदान दे, यह मांग अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष कर रहे है|

प्रधानमंत्री मोदी, अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष, बातचीत, डोनाल्ड ट्रम्प, द्विपक्षीय सहयोग, वॉशिंगटन, व्लादिमीर पुतिनअफगानिस्तान में भारत सेना की तैनाती करे, यह ट्रम्प इनकी उम्मीद है, यह बताया जा रहा है| लेकिन, भारत ने इसके पहले ही अमरिका की यह मांग ठुकराई थी| लेकिन सोमवार के दिन हुई चर्चा में अफगानिस्तान में भारत के सहयोग की कक्षा का विस्तार करने का निर्णय प्रधानमंत्री मोदी और अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया है| ‘इंडो-पैसिफिक’ क्षेत्र की सुरक्षा और समृद्धि के लिए एकत्रित कोशिश करने पर भी दोनों नेताओं में सहमती हुई|

‘व्हाईट हाऊस’ ने राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प और भारतीय प्रधानमंत्री के बीच हुई चर्चा की जानकारी दी| इस चर्चा के कुछ ही घंटे पहले रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन इनसे प्रधानमंत्री मोदी ने चर्चा की थी| इस चर्चा का पूरा ब्यौरा अबतक प्रसिद्ध नही किया गया है| लेकिन रशिया और अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ की हुई चर्चा अलग ही संकेत दे रही है| अफगानिस्तान में गतिविधियां तेज हुई है और अफगानिस्तान में तालिबान की सहायता करने की नीति पाकिस्तान ने अबतक बदली नही है| उसी समय चीन की ‘इंडो-पैसिफिक’ क्षेत्र में आक्रामकता और भी बढती दिखाई दे रही है| इस वजह से भारत और अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने की चर्चा का ‘टायमिंग’ विश्‍लेषकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है| साथ ही प्रधानमंत्री मोदी इन्होंने भारत की यात्रा पर पहुंचे जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो इनके साथ भी चर्चा की है|

अमरिका की विमान वाहक युद्धपोत ‘यूएसएस जॉन स्टेनिस’ पर्शियन खाडी से आगे हिंद महासागर क्षेत्र में सफर करेगी, यह जानकारी सामने आ रही है| यह युद्धपोत हालही में पर्शियन खाडी में तैनात की गई थी| कुछ दिन पहले ही यह युद्धपोत हिंद महासागर के क्षेत्र में दाखिल हुई है और अब वह पैसिफिक महासागर की दिशा में बढ रही है, यह जानकारी अमरिकी नौसेना ने दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.