‘साउथ चाइना सी’ में बने तनाव के बीच चीन के विरोध में फिलिपाईन्स की संयुक्त राष्ट्रसंघ के सामने गुहार

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमनीला – साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती धौंसियो के विरोध में फिलिपाईन्स ने क्रोध व्यक्त किया है| कुछ दिनों पहले चीन के जहाजों ने अपने नौका पर किए हमले के बाद फिलिपाईन्स भड़क उठा है| चीन की इस धौंसियो के विरोध में फिलिपाईन्स ने संयुक्त राष्ट्रसंघ की तरफ दौड़ लगाई है| अपने सागरी क्षेत्र में मत्स्यिकी करने के लिए चीन के जहाजों से पाबंदी जारी की जा रही है, ऐसी शिकायत फिलिपाईन्स कर रहा है| तथा चीनने फिलिपाईन्स का यह आरोप ठुकराया है|

१० दिनों पहले फिलिपाईन्स के सागरी क्षेत्र में मत्स्यिकी करनेवाले फिलिपिनो जहाजों पर चीन की गश्तीनौका ने कार्रवाई की थी| फिलिपाईन्स के विदेश मंत्रालय ने दी हुई जानकारी के अनुसार फिलिपाईन्स के किनारे से २०० नॉटिकल मिल अंतर पर होनेवाले ‘रीड बैंक’ सागरी क्षेत्र में यह हमला हुआ| चीन ने हक बताए हुए ‘नाइन डैश लाइन’ के पास यह सागरी क्षेत्र नहीं है| ऐसा होते हुए भी ‘रीड बैंक’ के सागर क्षेत्र में मत्स्यिकी करनेवाले फिलिपिनो जहाज से चीन की नौका टकराई है| इस हमले में फिलिपिनो जहाज का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है| इस हमले में नुकसान हुए फिलिपिनो जहाज पर मछुआरों की वियतनाम के जहाज ने रिहाई की है|

चीन के जहाज ने अपने सागरी क्षेत्र में किए इस हमले का निषेध फिलिपाईन्स के विदेश मंत्रालय ने किया है| तथा इसकी शिकायत अंतरराष्ट्रीय व्यासपीठ पर करने की घोषणा फिलिपाईन्स के विदेश मंत्री थिओदोरो लोक्सिनने की है| ब्रिटेन में फिलिपाईन्स का दूतावास संयुक्त राष्ट्रसंघ की तरफ चीन के विरोध में शिकायत करनेवाला है| इसके साथ ‘इंटरनेशनल मेरिटाइम ऑर्गनाइजेशन’ इस संघटना में भी फिलिपाईन्स चीन के विरोध में अपील दाखिल करनेवाला है| फिलिपाईन्स के जहाजों को अपनी सागरी सीमा में मत्स्यिकी करने से चीन के जहाज बाधा निर्माण कर रहे हैं, ऐसी आलोचना फिलिपाईन्स कर रहा है|

जिसकी वजह से साउथ चाइना सी में चीन के बढ़ती आक्रामकता का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने की बात फिलिपाईन्स के विदेश मंत्रालय ने घोषित की है| साउथ चाइना सी के संपूर्ण सागरी क्षेत्र पर अधिकार बतानेवाले चीन के विरोध में फिलिपाईन्स में असंतोष तीव्र हो रहा है| चीन के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित करके सहयोग की भूमिका स्वीकारनेवाले राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते इनके चीन विषयक धारणाओं पर फिलिपाईन्स के राजनैतिक अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की है| फिलिपाईन्स के राष्ट्राध्यक्ष ने चीन के विरोध में भूमिका लेने का यही समय है, ऐसा राजनीतिक अधिकारियों का कहना है|

चीन ने फिलिपाईन्स के यह आरोप ठुकराए हैं| ‘रीड बैंक’ की सीमा से यात्रा करनेवाले अपने जहाजों से गलती से फिलिपिनो पोत मछुआरों के नौका को टकराने की बात फिलिपाईन्स के मनीला में स्थित चीन के दूतावास ने कही है| तथा घटनास्थल को लेकर चीन के जहाज वहां से भागे नहीं है, तथा फिलिपीनो जहाजों को आते हुए देखने के बाद भी उनके जहाजों ने वहां से वापसी नहीं की है, ऐसा चीन ने दावा किया है|

दौरान अपनी सागरी सीमा से गश्ती बढ़ाने के लिए फिलिपाईन्स अमरिका से ‘पी-३ ओरियंस’ इस लंबी दूरी के गश्ती विमान की खरीदारी कर रहा है| पी-३ ओरियंस विमान के बारे में सहयोग के लिए अमरिका अनुकूल है, ऐसी आशंका फिलिपाईन्स के रक्षामंत्री डिल्फिन लोरेन्झाना ने व्यक्त किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.