पी.डी.एफ.

PDF Iconपिछले लेख में हमने देखा कि किसी वेब पेज को हम पी.डी.एफ. में रूपांतरित कैसे कर सकते हैं| आज हम इस बात की जानकारी हासिल करेंगे कि पी.डी.एफ. द्वारा मुफ्त में मिलने वाले स्फॉटवेअर का लाभ हम किस तरह उठा सकते हैं| पी.डी.एफ यानी ‘पोर्टेबल डॉक्युमेंट फॉरमॅट’ इस प्रकार के डॉक्युमेंटस् सर्वप्रथम ऍडोब सिस्टम इस कंपनी द्वारा प्रस्तुत किया गया| पी.डी.एफ. एवं उसके साथ ही उपयोग में लाये जाने वाले साधनों के बारे में हमने इससे पहले के लेखों में जानकारी हासिल कर  ली है| परन्तु स्वयं पी.डी.एफ. में मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में हमने जानकारी हासिल नहीं की है|

पी.डी.एफ. अर्थात एक ऐसा डॉक्युमेंटस् जिसे एडिट नहीं किया जा सकता है इससे हमारे डॉक्युमेंटस् जिस प्रकार रखे गए  होते हैं उसी स्थिति में रहते हैं|

ऍडोब का इस समय ग्यारहवा संस्करण (version) चल रहा है | इसे हमने https://get.adobe.com/reader/ इस साईट द्वारा डाऊनलोड कर सकते हैं और हम उसके बारे में चर्चा करेंगे| इस पी.डी.एफ. में हमें मिलनेवाली मुफ्त सुविधाएँ इस प्रकार हैं –

१) इसके अन्तर्गत सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण बात तो यह है कि पी.डी.एफ. डॉक्युमेंटस् में हम टिप्पणियॉं (कॉमेन्ट्स एवं स्टिकी नोटस्) डाल सकते हैं| ये डॉक्युमेन्ट पहले ही दी गई जानकारी नुसार एडिट नहीं किये जा सकते हैं| इसी कारण ये कॉमेन्टस् एवं स्टिकी नोटस् यदि डॉक्युमेन्टस् में डाले जाते हैं फिर भी वे विशेष प्रकार से रेखांकित हो जाते हैं और इसीलिए ये अध्ययन की दृष्टि से काफी उपयोगी साबित होते है|

२) कॉमेन्टस् एवं स्टिकी नोटस् के अतिरिक्त हम अन्य कोई भी लेख आदि उसी डॉक्युमेन्ट में किसी खाली स्थान पर उसी डॉक्युमेन्ट में होने वाले अन्य लेखों के समान ही (फॉन्ट, लेखों का रंग आदि) लिखकर रख सकते हैं| परन्तु वास्तविकता और इसमें थोड़ा सा अंतर तो दिखाई देता ही है|

३) जब हम कोई दस्तावेज पढ़ते हैं तब उस पर हायलाईटर का उपयोग करते हैं| इस हायलाईटर की सुविधा हमें प्राप्त होती है किसी पेपर का दस्तावेज पढ़ते समय अथवा कम्प्यूटर पर एडिटेबल दस्तावेजों के लिए| और अब हम इस पी.डी.एफ. दत्तावेजों के लिए भी रंगीन हायलाईट का उपयोग कर सकते हैं| इससे हम अपना काफी समय बचा सकते हैं| क्योन्की दूसरी बार पढ़ते समय हमें इस बात का अंदाजा हो जाता है कि इसमें महत्त्वपूर्ण क्या है|

४) इस पी.डी.एफ. में सर्वोत्तम एवं उपयुक्त सुविधा है ‘रीड आऊट फॅसिलिटी’| इस सुविधा के कारण किसी डॉक्युमेन्टस् में होनेवाला लेख कम्प्यूटर ही हमें पढ़कर दिखाता है| अकसर होता यह है कि कोई-कोई लेख पढ़ने के बजाय सुनकर अधिक अच्छी तरह से हमारी समझ में आता है| ऐसे में यह सुविधा हमारे लिए अधिक उपयोगी साबित होती है| इसके अलावा जिन लोगों को दिखाई नहीं देता ऐसे लोगों के लिए तो यह सुविधा और भी अधिक उपयोगी साबित हो सकती है इसमें कोई शक नहीं|

५) यदि किसी दस्तावेज को हमने पढ़ लिया है अथवा उससे हम सहमत होते हैं तब उस पर हम अपना हस्ताक्षर कर देते हैं| इस हस्ताक्षर की सुविधा भी हमें इस डॉक्युमेन्टस् में ही मिल जाती है| अपना हस्ताक्षर हम इस पी.डी.एफ. डॉक्युमेन्टस में कहीं भी डाल सकते हैं| यह सुविधा यदि उपयोगी होती है फिर भी आज की स्थिती में वह मर्यादित स्वरूप में ही है अर्थात अपना हस्ताक्षर करने के लिए हमें केवल तीन फॉन्टस् विकल्प मिलते हैं|

६) हमें कई बार किसी एक पेज (पृष्ठ) का ही चित्र (ईमेज) निकालना होता है ऐसे में हम प्रिंटस्क्रीन लेकर ऐसा कर सकते हैं परन्तु ऐसा करते समय हम काफी कुछ मेलजोल करना पड़ता है| परन्तु केवल किसी एक ही पेज (पृष्ठ) का हुबहू चित्र (ईमेज) यदि उतारना है तब इस ऍडोब के पी.डी.एफ. में किसी भी पृष्ठ का ‘स्नॅपशॉट’ लेने की सुविधा है| इस स्नॅपशॉट को हम आगे चल कर किसी भी डॉक्युमेन्टस् में पेस्ट कर सकते हैं|

दस्तावेज में ही होने पर ईमेल करना, दस्तावेज में किसी विशिष्ट शब्द को ढूँढ़ना आदि सुविधाएँ भी इस स्फॉटवेअर में उपलब्ध हैं| ऍडोब में अन्य काफी कुछ सुविधाओं के बारे में तो हमने देखा ही नहीं| इस प्रकार की अभी और भी काफी सुविधाएँ ऍडोब मुफ्त एवं खरीद सकनेवाली (पेड) दोनों संस्करणों में उपलब्ध होती है| ऍडोब के साथ ही और भी कुछ कंपनियॉं हमें पी.डी.एफ. के स्फॉटवेअर की सुविधाएँ प्रदान करती हैं|

अकसर हम कुछ चीज़ों का उपयोग अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी में करते रहते हैं| पर फिर भी उनमें से काफी उपयोगी चीज़ों के बारे में हमें जानकारी नहीं होतीहै| पी.डी.एफ. के माध्यम से मैं यही जान सका; क्योन्की उपरोक्त दी गईं काफी सुविधाओं के बारे में मुझे पी.डी.एफ. का अध्ययन इस लेख के लिए करने पर ही समझ में आ सका है| तब तक यदि मैं रोज पी.डी.एफ. डॉक्युमेन्टस् का उपयोग करता रहा फिर भी इन सुविधाओं के बारे में मुझे जानकारी नहीं थी| यह केवल एक ही उदाहरण था| आसान लगने वाले एवं रोजमर्रा के जीवन में उपयोग में लायी जाने वाली इस तरह की अनेक बातों को  हम अनदेखा करते रहते हैं| इस ओर भी यदि हम अपना ध्यान केन्द्रित करें तो हमारा काम कहीं अधिक आसान हो जायेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published.