‘साउथ चाइना सी’ में अमरिकी युद्धपोत की गश्त – चीन के विदेश मंत्रालय की आलोचना

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंगटन/ बीजिंग – ‘साउथ चाइना सी’ के विवाद से अमरीका के साथ युद्ध करने के लिए चीन के अधिकारियों से उत्तेजना दिई जा रही है, ऐसे में ही अमरिका के जंगी जहाज ने साउथ चाइना सी के समुद्री क्षेत्र में गश्त की है| चीन हक जता रहे ‘पॅरासेल’ द्वीपों के पास से अमरीका की इस जंगी जहाज ने गश्त की है और इस गश्त के साथ ही चीन की धमकियों का असह हम पर नही होगा, यह संदेश भी दिया है| ऐसे में ही अमरिकी जंगी जहाज की यह गश्त उकसा रही है, यह आलोचना चीन ने की है|

अमरिका के ‘पैसिफिक फ्लीट’ की ‘यूएसएस मॅककॅम्बेल’ इस मिसाइल कैरियर जंगी जहाज ने ‘पॅरासेल’ द्विपों से १२ मिल दूरी से यात्रा की| समुद्री यातायात की स्वतंत्रता के चौखट में रहकर और इस समुद्री क्षेत्र पर अत्यधिक हक्क बताने वालों को चुनौती देने के लिए अमरीका की जंगी जहाज ने यह यात्रा की है, ऐसी जानकारी ‘पैसिफिक फ्लीट’ के प्रवक्ता राशेल मॅकमार ने दी| परंतु अमरिकी जंगी जहाज की यह गश्त किसी भी देश के विरोध में अथवा राजनैतिक संदेश देने के लिए नहीं थीं, ऐसा भी मॅकमार ने कहा हैं|

अमरिकी जंगी जहाज ने इस समय पॅरासेल द्वीप समूह के ‘ट्री’, ‘लिंकन’ और ‘वुड्स’ इन द्वीपों के पास से गश्त की| यहां के समुद्री क्षेत्र और द्वीपों पर व्हिएतनाम ने अपना अधिकार जताया है और चीन भी पॅरासेल द्वीप समूह पर अपना दावा बता रहा हैं| इस कारण अमरिका की जंगी जहाज ने किई गश्त की चीन के विदेश मंत्रालय ने आलोचना की हैं| साथ ही ‘अमरिका की यह गश्त चीन के समुद्री नियमों का उल्लंघन करने वाली थीं| आने वाले समय में अमरिका इस प्रकार की उत्तेजक कार्रवाई न करें’, ऐसा चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ‘लू कँग’ ने सूचित किया है|

पॅरासेल द्वीप समूहों पर हक जता रहे चीन ने यहां के द्वीपों पर हवाई अड्डें, विमान भेदी तोप, रडार प्रणाली साथ ही गश्ती विमान तैनात करने की जानकारी इससे पहले ही सामने आई थी| चीन इन द्वीपों और इस समुद्री क्षेत्र का लष्करीकरण कर रहा है, ऐसे आरोप अमरिका कर रही हैं| वही अमरिका ने लगाए यह आरोप ठुकरा कर चीनने ‘साउथ चाइना सी’ में हस्तक्षेप ना करे, ऐसी फटकार भी लगाई थी|

परंतु पिछले कुछ दिनों से चीन के अधिकारी और विशेषज्ञ ‘साउथ चाइना सी’ के संबंध में अधिक आक्रामक भूमिका प्रस्तुत कर रहे हैं| इस समुद्री क्षेत्र पर कब्जा करना हो तो चीन ने अमरिका के दो विध्वंसकों को जल समाधि देनी चाहिए, ऐसी सलाह चीन के वरिष्ठ अधिकारी ने दी थी| उसी समय ‘साउथ चाइना सी’ में आने वाले समय में युद्ध भड़का तो चीन अमरिका पर जरूर विजय प्राप्त करेगा, ऐसा दावा लष्करी विशेषज्ञ कर रहे हैं| राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने भी दो दिनों पहले अपने लष्कर को युद्धसज्जता के आदेश दिए थे| इन गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर, अमरिका के जंगी जहाज ने गश्त करते हुए चीन पर अपनी कड़ी नजर होने का दिखा दिया हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.